फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएमसी ने कंगना रणौत को भेजा नोटिस और ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती ने नहीं लिया सारा अली खान का नाम, पांच खबरें

Mon, 14 Sep 2020 06:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 14 Sep 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Bmc Issues A Fresh Notice To Kangana Ranaut and NCB Denied Rhea Chakraborty Gave Names Of Sara Ali Khan entertainment news
रिया चक्रवर्ती और कंगना रनौत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/kanganaranau

अभिनेत्री कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत से बीच तकरार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वो कंगना के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। बीते दिनों बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को अवैध बताते हुए उसे तोड़ दिया था। अब खबर है कि बीएमसी ने कंगना को एक और नोटिस भेजा है।



ऑफिस के बाद अब कंगना रणौत के घर पर बीएमसी की नजर, अवैध निर्माण को लेकर भेजा नोटिस

 

Bmc Issues A Fresh Notice To Kangana Ranaut and NCB Denied Rhea Chakraborty Gave Names Of Sara Ali Khan entertainment news
लता मंगेशकर, आदित्य पौडवाल, अनुराधा पौडवाल - फोटो : Twitter

साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल की तरह साबित हुआ है। हाल ही में ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे अभिनेताओं के निधन से कोई उबर भी नहीं पाया था। इसी बीच प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे के निधन की खबर सामने आ गई। इस खबर से स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी बेहद दुखी हैं।

आदित्य पौडवाल के निधन से सदमे में हैं लता मंगेशकर, कहा- 'मुझे गहरा दुख हुआ'

 

Bmc Issues A Fresh Notice To Kangana Ranaut and NCB Denied Rhea Chakraborty Gave Names Of Sara Ali Khan entertainment news
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने छोटे से करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'अंधाधुन' फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके आयुष्मान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों के चुनाव को लेकर आयुष्मान की हमेशा तारीफ की जाती है। उनकी फिल्मों में कहानी और अभिनय दोनों भरपूर होता है जो बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर देता है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब संघर्ष कर रहे आयुष्मान को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

काम के बदले जब आयुष्मान खुराना से की गई ऐसी डिमांड, कास्टिंग काउच का करना पड़ा था सामना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bmc Issues A Fresh Notice To Kangana Ranaut and NCB Denied Rhea Chakraborty Gave Names Of Sara Ali Khan entertainment news
अजित दास - फोटो : ट्विटर

ऐसा लगता है कि साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। इस साल एक के एक बड़ी हस्तियां इस साल दुनिया छोड़कर जा चुकी हैं। अब इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। ओडिया फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता अजीत दास का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।

फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर अभिनेता अजीत दास का निधन


 

विज्ञापन
Bmc Issues A Fresh Notice To Kangana Ranaut and NCB Denied Rhea Chakraborty Gave Names Of Sara Ali Khan entertainment news
रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार इस मामले की छानबीन कर रहा है। इस केस में रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोग जेल भी जा चुके हैं। इस बीच खबर थी कि रिया ने पूछताछ के दौरान कहा था कि सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियां ड्रग्स लिया करते थे। 

...तो क्या रिया ने नहीं लिया सारा और रकुल का नाम, एनसीबी अधिकारी ने दिया ये जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed