फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King Actor Abhishek Bachchan Reveals Shahrukh Khan Took Personal Responsibility For His Career

किंग: शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी, 'बादशाह' की इस सलाह ने बदला अभिनेता का नजरिया

Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM IST
सार

Abhishek Bachchan On Shahrukh Khan: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में शाहरुख खान और 'किंग' फिल्म को लेकर बात की है। एक्टर ने बताया कि वह 'बादशाह' को अपना बड़ा भाई मानते हैं।

विज्ञापन
King Actor Abhishek Bachchan Reveals Shahrukh Khan Took Personal Responsibility For His Career
अभिषेक बच्चन - फोटो : IANS

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द शाहरुख और सुहाना खान स्टारर फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख ने उन्हें एक खास सलाह दी थी, जिसे वह आज भी याद रखते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

King Actor Abhishek Bachchan Reveals Shahrukh Khan Took Personal Responsibility For His Career
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
जब क्रिकेट खेला करते थे अभिषेक
बीबीसी से बात करते हुए अभिषेक ने बचपन के रविवारों को याद किया। अभिनेता ने बताया कि उस समय वह फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के घर पर उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर के साथ क्रिकेट खेला करते थे। उस दौरान शाहरुख खान इस ग्रुप के लिए एक बड़े भाई और मार्गदर्शक की तरह थे।

शाहरुख ने ली थी अभिषेक की जिम्मेदारी?
बातचीत में आगे अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा उनके काम को लेकर उनका साथ दिया है। एक्टर ने यह भी बताया कि शाहरुख ने कई बार उनकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कई बार सच में मेरी जिम्मेदारी ली है, जिसमें 'किंग' भी शामिल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

King Actor Abhishek Bachchan Reveals Shahrukh Khan Took Personal Responsibility For His Career
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
कौनसी है अभिषेक की पसंदीदा फिल्म?
अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले शाहरुख के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एक बार 'बादशाह' से पूछा था, 'आपकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है?' इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'मेरी पसंदीदा फिल्म वही है, जो मैं इस समय कर रहा हूं, क्योंकि अगर वह मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे क्यों कर रहा हूं?'

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने शाहरुख की इस सोच को अपने करियर में भी अपनाया। उन्होंने कहा, 'इसलिए, जो मैं अभी कर रहा हूं, वही मेरा पसंदीदा होना चाहिए। जो कुछ पहले हो चुका है, वह बीत चुका है। मैं उसके बारे में नहीं सोचता। इस समय मेरी पसंदीदा फिल्म 'किंग' है।'
विज्ञापन

King Actor Abhishek Bachchan Reveals Shahrukh Khan Took Personal Responsibility For His Career
किंग 100 - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म 'किंग'
  • 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
  • गौरी खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद की मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं।
  • ‘किंग' से सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed