16 जुलाई को कटरीना कैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। कटरीना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वजह उनकी फिल्में होती हैं, तो कभी उनका सोशल मीडिया। दरअसल कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में कटरीना के फोटोज अक्सर वायरल हो जाते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती हैं। आज कटरीना के बर्थडे के खास दिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी 6 अनसुनी बातें...
कटरीना कैफ फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में चाहें वो शूट पर हो या फिर हॉलीडे पर, वो जिमिंग और एक्सरसाइज से किनारा नहीं करती हैं। जिमिंग से जुड़ा उनका एक ऐसा ही किस्सा है। दरअसल एक बार फिल्म 'बैंग-बैंग' के शूट पर किसी वजह से कटरीना को जिम-एक्सरसाइज करने की जगह नहीं मिल पाई। जिसके बाद खुद कटरीना ने बरामदे (Porch) में झाड़ू से सफाई करना शुरू कर दिया और उसके बाद वहां पर एक्सरसाइज की। उस वक्त उनके कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
जिमिंग को ही लेकर कटरीना का एक और किस्सा है जब वो अपनी ट्रेनर को पार्टी के बीच से लेकर आ गई थीं क्योंकि उन्हें जिम करना था। दरअसल एक बार शनिवार को दोपहर के वक्त कटरीना को जिम करना था लेकिन उस वक्त उनकी ट्रेनर यासमीन पार्टी में थीं। लेकिन कटरीना ने उन्हें फोन किया और उन्हें पार्टी के बीच से ही लेकर आ गईं और फिर उनके साथ जिम किया।
बता दें कि कटरीना कैफ को फ्लोरल ड्रेसेस पहनना काफी पसंद है। ऐसे में एक बार उनकी बहन ने उन्हें कहा था कि तुम मां नहीं बल्कि दादी की तरह कपड़े पहनती हो। वहीं कटरीना के स्टाइलिश भी इस बात को लेकर उनसे कह चुके हैं कि वो कई बार पारसी आंटी की तरह कपड़े पहनती हैं।
5 of 7
katrina kaif
- फोटो : social media
कटरीना अक्सर फेक ऑनलाइन खरीददारी करती हैं। इस बारे में कटरीना ने खुद बताया था कि वो ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई तरह के कपड़े देखती थीं और उनके अपने शॉपिंग बकेट में रख कर लेती थीं। लेकिन यह सोचकर उसे छोड़ देती थीं कि वो उसे बात में खरीदेंगी और बाद में उसे भूल जाती हैं। इस बारे में कटरीना कहती हैं कि इससे उनको अपनी पसंद के कपड़े ऑनलाइन देखने का भी मजा आता है और साथ ही साथ वो जबरन की खरीददारी से भी बच जाती हैं।