फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: 13 साल बड़ी अमृता से तलाक और 10 साल छोटी करीना से निकाह, दिलचस्प है सैफ अली खान की लव स्टोरी

Tue, 16 Aug 2022 07:11 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 16 Aug 2022 07:11 AM IST
विज्ञापन
birthday special Saif Ali Khan Love Story actor divorce with amrita singh and got married kareena kapoor
अमृता सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज 52 साल के हो गए हैं। 16 अगस्त 1970 को जन्मे सैफ नवाबों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और क्रिकेट जगत के 'टाइगर पटौदी' यानी मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। लेकिन इन सबसे अलग सैफ अली खान ने सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 1992 में उन्होंने फिल्म 'परंपरा' से अपने करियर की शुरुआत की और फिर एक से एक हिट फिल्में देकर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। 



सिनेमा में शानदार काम करने के बाद भी सैफ शुरुआती दिनों से ही अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां कीं। पहले उन्होंने अमृता का हाथ थामा था लेकिन कुछ वर्षों में तलाक लेकर उन्होंने करीना का साथ अपना लिया। आइए आज हम आपको सैफ अली खान का मजेदार लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 
 

birthday special Saif Ali Khan Love Story actor divorce with amrita singh and got married kareena kapoor
सैफ अली खान और अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता और सैफ की लव स्टोरी
सैफ अली खान ने जब अमृता सिंह से शादी रचाई थी तब वह महज 21 साल के थे और अमृता 33 साल की थीं। इसी वजह से दोनों की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। उन दिनों अमृता टॉप एक्ट्रेस थीं और सैफ करियर शुरू ही कर रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच पहली नजर वाला प्यार तो नहीं हुआ। लेकिन फिल्म के सेट पर मिलने के बाद दोनों ने एक साथ फोटोशूट भी किया। इसके बाद ही सैफ और अमृता एक-दूसरे की ओर आकृर्षित होने लगे थे। कहा जाता है कि पहली मुलाकात के बाद सैफ अमृता के घर दो दिन तक रहे थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 

birthday special Saif Ali Khan Love Story actor divorce with amrita singh and got married kareena kapoor
सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : social media

शादी और फिर हुआ तलाक
सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते में कई परेशानियां आईं। लेकिन उन्होंने सभी को खत्म करते हुए साल ।991 में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचा ली। गुपचुप शादी की वजह से अमृता सिंह और सैफ अली खान की शायद ही कोई वेडिंग फोटो होगी। उन दिनों सिनेमा जगत में दोनों को पावर कपल कहा जाने लगा। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच परेशानियों ने जगह बना ली। शादी के बाद अमृता ने सारा और इब्राहिम को जन्म दिया। लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। सैफ और अमृता के तलाक के पीछे क्या वजह थी, ये बात तो साफ नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special Saif Ali Khan Love Story actor divorce with amrita singh and got married kareena kapoor
करीना कपूर पति सैफ और बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ ने करीना का थामा हाथ
सैफ अली खान की दूसरी शादी करीना कपूर से हुई और दोनों के रिश्ते ने हर किसी को हैरान कर दिया था। करीना सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं। दोनों की नजदीकियां फिल्म 'टशन' के सेट पर बढ़ी थीं, जिसके बाद दोनों ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी रचा ली। आज के समय में दोनों बॉलीवुड के पावर कपल हैं। करीना कपूर से सैफ को दो बेटे तैमूर और जेह हैं। सैफ अपने चारों बच्चों को समय देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed