अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का अफेयर इन दिनों बॉलीवुड की गपशप गलियों में हॉट टॉपिक बना हुआ है। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। लंबे वक्त से दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभी तक दोनों सितारे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, छिपाने की लाख कोशिश करने के बाद भी इनकी सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर यह हिंट तो मिल ही जाती है कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
Kiara Advani Sidharth Malhotra: कियारा की कोशिशों पर सिड ने फेरा पानी, खुद बयां कर दी प्यार की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी के पर्व पर अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह साड़ी पहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं, एक शख्स उनके सामने तिरंगा फहराता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो में वह शख्स नजर नहीं आ रहा है, बस हल्की सी झलक उसके हाथों की नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि तिरंगा फहराता शख्स कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।
दरअसल, कियारा आडवाणी ने साझा की गई वीडियो से सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रॉप कर दिया। तस्वीर में उनके सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। मगर, सिद्धार्थ ने अपने कमेंट से यह पोल खोल दी कि झंडा लहराते शख्स वही हैं। सिद्धार्थ ने कमेंट किया, 'थैंक्श फॉर कटिंग मी।' इस पर कियारा आडवाणी ने मजेदार जवाब दिया। कियारा ने लिखा, 'तुम्हारे हाथ अभी भी नजर आ रहे हैं।' बस फिर क्या था, दोनों के फैंस को पता चल गया कि वह शख्स सिड ही हैं।
कियारा आडवाणी ने छिपाने की लाख कोशिश की, लेकिन खुद सिद्धार्थ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया! कियारा आडवाणी के इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक तरफ फैंस कियारा के लुक और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कियारा से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सिड को क्यों नहीं दिखाया? एक यूजर ने कमेंट किया, 'सिड को भी दिखा देते ना।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, साथ में देखो कौन है सिद्धार्थ मल्होत्रा।