{"_id":"59e578a04f1c1bd9538b7cc3","slug":"birthday-special-news-anchor-to-industry-s-top-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: फिल्मों में आने से पहले टीवी पर खबरें पढ़ती थीं स्मिता पाटिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेष: फिल्मों में आने से पहले टीवी पर खबरें पढ़ती थीं स्मिता पाटिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
स्मिता पाटिल
- फोटो : fridaymoviezblog
क्या आपको पता है कि स्मिता पाटिल फिल्मों में आने से पहले एक न्यूज एंकर हुआ करती थीं? उनके जन्मदिन पर पढ़ें, ये दिलचस्प किस्सा...
Trending Videos
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। समाचार पढने से पहले उनके लिए साड़ी पहनना जरूरी होता था और स्मिता को जीन्स पहनना अच्छा लगता था तो स्मिता अक्सर न्यूज पढ़ने से पहले जीन्स के ऊपर ही साड़ी लपेट लिया करती थीं। स्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत अरुण खोपकर की डिप्लोमा फिल्म से हुई, लेकिन मुख्यधारा के सिनेमा में स्मिता ने 'चरणदास चोर' से अपनी मौजूदगी दर्ज की। इसके निर्देशक थे श्याम बेनेगल।
स्मिता पाटिल
श्याम बेनेगल कहते हैं कि मैं अपनी फिल्म 'निशांत' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में था। मेरे एक साउंड रिकार्डिस्ट हुआ करते थे हितेन्दर घोष वो स्मिता पाटिल के दोस्त थे। हितेन्दर घोष ने मुझे बताया क मेरी एक दोस्त है स्मिता पाटिल। मैं उसके परिवार को जानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मिता पाटिल
बेनेगल बताते हैं कि हितेन्दर घोष ने उन्हें बताआ कि वो पुणे से हैं लेकिन फिलहाल बॉम्बे में हैं और अपने पिता के साथ आयीं हैं। उनके पिता उस समय महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री थे। जब मैं स्मिता से मिला तो मैंने तय किया कि फिल्म 'निशांत' में स्मिता को कास्ट करने से पहले मैं स्मिता का एक छोटा सा ऑडिशन लेना चाहता हूं और मैंने स्मिता को अपनी बाल फिल्म 'चरणदास चोर' में प्रिंसेस के रोल के लिए चुना।
विज्ञापन
स्मिता पाटिल
वो बताते हैं, जब हम छत्तीसगढ में शूटिंग कर रहे थे तब मैंने पाया कि ये लडकी तो बहुत टैलेंटेड और इसमें भरपूर आत्मविश्वास है। तभी मैंने तय किया कि स्मिता ही मेरी फिल्म निशांत में काम करेंगी। जानें, आगे क्या हुआ...