{"_id":"59cc857d227d51784a8b45a4","slug":"birthday-special-life-story-of-playback-singer-lata-mangeshkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"88 की हुईं लता दीदी, 10 मिनट में जानें उनका पूरा जीवन सफर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
88 की हुईं लता दीदी, 10 मिनट में जानें उनका पूरा जीवन सफर
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:25 AM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर
आज लता मंगेशकर जी का जन्मदिन है। लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं। लता का जीवन उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालांकि सफलता की राह कभी आसान नहीं होती। लता जी को भी सुरों की महारानी बनने में किन-किन मुसीबतों और दौर से गुजरना पड़ा, ये हम आपको बताएंगे।
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मराठी परिवार में पंडित दीनदयाल मंगेशकर के घर हुआ। इनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे। इसलिए संगीत इन्हें विरासत में मिला। लता मंगेशकर का पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के 5 साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था।
लता मंगेशकर
दीनानाथ ने लता को तब से संगीत सिखाना शुरू किया, जब वे पांच साल की थी। उनके साथ उनकी बहनें आशा, ऊषा और मीना भी सीखा करतीं थीं। लता 'अमान अली ख़ान साहिब' और बाद में 'अमानत ख़ान' के साथ भी पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लता मंगेशकर
लता ने पांच साल की छोटी उम्र में पहली बार एक नाटक में अभिनय किया। शुरुआत जरूर अभिनय से हुई लेकिन लता की दिलचस्पी तो संगीत में ही थी।
विज्ञापन
लता मंगेशकर
14 वर्ष की उम्र में लता फिल्मों में हीरो या हीरोइन की बहन का रोल अदा किया करती थीं पर साथ ही उन्होंने संगीत की शिक्षा भी जारी रखी।