हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मगर, हाल ही में सपना एक विवाद के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करके कार्यक्रम न करके रकम हड़पने का आरोप है। लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। वैसे, यह पहला मामला नहीं है, जब सपना चौधरी किसी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी वह विवादों में पड़ चुकी हैं। मगर, उनकी लाइफ स्टाइल और कामकाज पर इसका असर कभी दिखाई नहीं दिया। सपना करोड़ों की मालकिन हैं और काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना चौधरी की शुरुआती जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही। बहुत कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था और परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई। इसके कारण वह 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर सकीं। बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टेज डांसर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी 7वीं क्लास तक स्कूल गईं। लेकिन, जब वह आठवीं में आईं तो उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद सपना की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह डांस शो करने लगीं, जिसके कारण उन्हें स्कूल जाने का समय नहीं मिलता था, लिहाजा 12वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram @itssapnachoudhary
डांस के बूते हारियाणा में नाम कमाने वाली सपना चौधरी 'बिग बॉस' के बाद ग्लोबल स्टार बन गईं। इस रियलिटी शो ने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई। इसके बाद सपना चौधरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनकी सक्सेस का आलम यह है कि उनका कोई गाना रिलीज के तुरंत बाद सुपरहिट हो जाता है। सपना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी करीब 50 करोड़ रुपए की मालकिन है। उनके पास बीएमडब्यू 7 सीरीज और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी कारें हैं।
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने स्टाइल के जानी जाने वाली सपना चौधरी के पास अच्छी-खासी प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका नफसगढ़ में एक शानदान बंग्लो है। सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए करीब 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और यह प्रोग्राम शाम से लेकर देर रात तक का होता है। अगर वह दो से तीन घंटे के लिए किसी इवेंट में शामिल होती हैं तो तीन लाख रुपये फीस लेती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सपना चौधरी ने वर्ष 2020 में वीर साहू से शादी की थी। दोनों के एक बेटा है।