टीवी रियलिटी शो बिग बॉस और विवाद एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। ऐसे कई कंटेस्टेंट रहें जिन्होंने घर के नियम तक नहीं माने जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब, जब बिग बॉस 2020 को शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं तो चलिए आपको ऐसे ही विवादित कंटेस्टेंट से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
जुबैर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट जुबैर खान एक कॉमनर कंटेस्टेंट थे। पहले ही दिन उन्होंने शो में बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसके बाद पूरे हफ्ते उन्होंने शो में आईं लड़कियों को भी अपशब्द कहे। जब सलमान खान को उनका वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने बिना किसी बातचीत के जुबैर को शो से बाहर कर दिया।
3 of 6
प्रियांक शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई कर डाली थी। जिसका नतीजा ये रहा कि सलमान खान ने प्रियांक को शो से निकाल दिया हालांकि बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी एंट्री हुई थी।
4 of 6
प्रियंका जग्गा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा भी विवादित कंटेस्टेंट में से एक थीं। प्रियंका जग्गा दूसरे कंटेस्टेंट को गालियां देने के अलावा उन पर लगातार निजी टिप्पणी कर रही थीं। सलमान ने प्रियंका को घर से निकालते हुए कहा था कि अगर प्रियंका कभी इस शो में या फिर कलर्स पर आईं तो वे इस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे।
5 of 6
स्वामी ओम
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस सीजन 10 में ही स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। स्वामी ओम को अगर अब तक का सबसे विवादित कंटेस्टेंट कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब 'बिग बॉस' ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्वामी ओम को बाहर निकाला था।