Bigg Boss 16: उड़ारियां के बाद अब बिग बॉस के घर में बनी फतेह और तेजो की जोड़ी, प्रोमो में दिखा रोमांटिक अंदाज
आज रात बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें उड़ारियां सीरियल में नजर आए अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी की एंट्री दिखाई गई है।
विस्तार
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ आज रात से शुरू होने जा रहा है। शो का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब कुछ ही घंटों में खत्म होने जा रहा है। इस बार शो में एक ऐसी जोड़ी भी देखने को मिलेगी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद करते हैं। दरअसल, बिग बॉस में उड़ारियां सीरियल से लोगों का दिल जीतने वाले अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी यानी फतेह और तेजो की जोड़ी ने एंट्री ली है।
बिग बॉस 16 का आज ग्रैंड प्रीमियर होगा, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में दिखाई दी है। कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस प्रोमो में अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी एक साथ नच पंजाबन गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने जितना पसंद किया है, उतना ही लोग ऑफस्क्रीन भी दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं।
Bigg Boss 16: नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज, जानें कब और कहां देखें शो का प्रीमियर
इसके अलावा शो का एक और प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें सलमान खान अंकित और प्रियंका से कुछ सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। सलमान दोनों के रिश्ते के बारे में सवाल पूछते हैं, जिस पर प्रियंका कहती हैं कि वो दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि उनका और अंकित का रिश्ता बहुत स्पेशल है। वह दोनों साथ न हों या बात न करे तो भी एक दूसरे की बहुत केयर करते हैं।
Bigg Boss 16: आज से 'बिग बॉस' के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा
बता दें कि प्रियंका और अंकित की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है और ऐसे में लोगों को लगता है ऑफ स्क्रीन भी दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि दोनों अपने अफेयर की खबरों को खारिज कर चुके हैं। वहीं, इन दोनों के अलावा शो में सुंबुल तौकीर खान, गौतम विज, साजिद खान, गोरी नागोरी सहित कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
Bigg Boss 16: नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट