बिग बॉस सीजन 14 अब तक के हर सीजन से अलग है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के अलावा इस बार तूफानी सीनियर्स के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान पहुंचे हैं। अब खबर आई है कि बिग बॉस के घर में एक और पूर्व विजेता शामिल होने वाला है।
Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर और हिना खान के बाद बिग बॉस के इस विजेता की होगी एंट्री, खुद दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस सीजन आठ के विजेता गौतम गुलाटी घर में एंट्री करेंगे। गौतम पिछले साल सीजन 13 में भी पहुंचे थे। वो थोड़े समय के लिए ही थे लेकिन खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शहनाज गिल के साथ उनकी मस्ती को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
गौतम गुलाटी ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी साझा की है। गौतम ने ट्वीट में लिखा- 'मुझे दुख है कि मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस में नहीं जा सका क्योंकि मैं शूटिंग में बिजी था लेकिन सोच रहा हूं इन सब को जाने दूं फिर मारता हूं एंट्री जल्दी। अकेला। क्यों बिग बॉस?’
Sad that I could not join big boss last week because of shooting schedule per soch raha hu in sab ko jane do phir marta hu entry jaldi 👻 Akela 😂🦾🦾👶🏻👶🏻 kyun big boss ? @ColorsTV
गौतम गुलाटी फिल्म राधे में सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी थी। अनलॉक की प्रक्रिया के बाद शूटिंग दोबारा शुरू हुई। फिल्म में गौतम का काम खत्म हो चुका है। ऐसे में वो शो में गेस्ट बनकर पहुंचने वाले हैं।
Good morning ☕️ biscuits anyone ? 🙈
A post shared by 𝐆𝐚𝐮𝐭𝐚𝐦 𝐆𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢 (@welcometogauthamcity) on