कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कभी भी कुछ भी हो सकता है। शो में आएदिन नया ट्विस्ट आ रहा है, जिससे दर्शक भी हैरान है। पिछले दिनों बिग बॉस के घर से अभिनव शुक्ला बाहर हो गए थे, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। तो अब खबर है कि एजाज खान की प्रॉक्सी बनीं देवोलीना भट्टाचार्जी को भी घर से बेघर कर दिया है। जी हां, 'बिग बॉस' के घर से ये अब ये खबर सामने आ रही है।
'द खबरी' ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि अब देवोलीना भट्टाचार्जी बेघर हो गई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने घर में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर एंट्री की थी। दरअसल, बिग बॉस शो तय दिनों से ज्यादा आगे बढ़ने के कारण एजाज खान को घर से बाहर जाना पड़ा था। क्योंकि एजाज खान की फिल्म की शूटिंग लिए डेट्स पहले से तय थी।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : instagram/eijazkhan
अब अगर देवोलीना घर से बाहर हो जाती है तो एजाज का वापस घर में जाना मुश्किल हो जायेगा। बताया जा रहा है कि कम वोट्स के कारण देवोलीना को घर से बेघर होना पड़ा है। तो वहीं अब 'बिग बॉस' का फिनाले भी नजदीक है और ऐसे में इस हफ्ते इविक्शन के लिए कुल 6 लोग नॉमिनेट हुए थे। बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले की इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, राखी सावंत और अली गोनी के नाम भी शामिल हैं।
4 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : Instagram
बता दें कि पिछले दिनों अभिनव शुक्ला को घर में आए सात सदस्यों की वजह से शो से बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। तो वहीं घर से बाहर होने के बाद अभिनव ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा था। साथ ही उन्होंने रुबीना को सपोर्ट करने के लिए भी फैंस से कहा था।
5 of 5
रुबीना
- फोटो : Instagram
फिलहाल, दर्शकों की निगाहें 'बिग बॉस' के फिनाले पर टिकी हुई हैं और सभी अपने-अपने हिसाब से विजेता घोषित कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की मिल रही प्रतिक्रिया के अनुसार 'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना दिलैक हो सकती हैं।