'बिग बॉस 13' में सोमवार प्रसारित एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इसके लिए घर के सदस्यों को एक टास्क दिया गया जिसके तहत एक खंजर को कंटेस्टेंट के पुतले में घोंपना था। हिमांशी घर की कप्तान हैं ऐसे में वो सुरक्षित हैं। साथ ही बिग बॉस ने उन्हें विशेषाधिकार दिया कि वो किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट कर सकती हैं। ऐसे में हिमांशी ने माहिरा को नॉमिनेट किया। बाकी कोई भी सदस्य माहिरा का नाम नहीं ले सकेगा।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि ने भाऊ और शहनाज को नॉमिनेट किया। इसके बाद पारस पहुंचे उन्होंने शेफाली और आरती का नाम लिया। माहिरा ने भी शेफाली और आरती को नॉमिनेट किया। आसिम ने शहनाज और पारस का नाम लिया। शेफाली ने भी पारस और शहनाज का नाम लिया।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सिद्धार्थ ने शेफाली को झूठ बोलने के लिए नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ दूसरे नाम में कंफ्यूज थे। ऐसे में उन्होंने रश्मि को नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ कहते हैं कि इस हफ्ते उनका किसी दूसरे सदस्य के साथ विवाद नहीं हुआ। वैसे भी रश्मि को कोई और दूसरा नॉमिनेट नहीं करेगा। इसके बाद सना पहुंचती हैं। सना ने शेफाली और आरती का नाम लिया।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
देवोलीना ने भाऊ और सना को नॉमिनेट किया। विशाल ने भाऊ और शेफाली का नाम लिया। आरती ने पारस और विशाल को नॉमिनेट किया। भाऊ ने रश्मि और देवोलीना को नॉमिनेट किया। इस तरह माहिरा, शेफाली, शहनाज, भाऊ, आरती और पारस नॉमिनेट हो गए। वहीं सिद्धार्थ, रश्मि, देवोलीना, विशाल और हिमांशी सुरक्षित हुए।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
'बिग बॉस 13' ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें सीरियल 'दिल से दिल तक' का प्रोमो दिखाया गया। 'बिग बॉस' ने कहा कि इस प्रोमो को उन्हें रीक्रिएट करना है। इसमें सिद्धार्थ और रश्मि की एक जोड़ी बनाई गई। उनका वीडियो शूट करने के लिए शहनाज निर्देशक बनी थीं। वहीं माहिरा और विशाल को एक दूसरे संग रोमांस करना था और पारस को पूरा वीडिया शूट करना था। घर में हमेशा लड़ते झगड़ते दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते नजर आए।