शहनाज ने सिद्धार्थ को फिर मारे थप्पड़, गले लगाया और कहा- 'मैं शो नहीं तुम्हें जीतना चाहती हूं'
इसके बाद वो पूरा टाइम सलमान के सामने ही नहीं आ पाईं । शहनाज का कहना था, 'मैंने सलमान सर से उंगली दिखाकर बात की । उनसे बदतमीजी की । इस वजह से वो उनसे नजरें नहीं मिला पाएंगी ।' साथ ही शहनाज ने घर के बाहर जाने की जिद भी की । इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं । वहीं सलमान ने सिद्धार्थ को समझाया कि वो शहनाज से दूर रहें ।
सलमान कहते हैं, 'शहनाज तुम्हारे प्यार में पड़ गई हैं इसलिए सिद्धार्थ तुम्हें संभलकर रहने की जरूरत है । घर से बाहर आने के बाद उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा ।' वहीं सलमान सभी घरवालों को ये भी समझाते हैं कि शहनाज से इस बारे में कोई कुछ नहीं कहेगा । अब शो का नया प्रोमो आया है । इसमें शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ को मनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं । वो बार-बार सिद्धार्थ के गले लगती हैं ।
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
सना के बहुत मनाने के बाद सिद्धार्थ भी उन्हें गले लगा लेते हैं । फिर शहनाज, सिद्धार्थ से कहती हैं, 'मुझे ये शो नहीं जीतना । मुझे तुम्हें जीतना है । मैं तुमसे प्यार करती हूं । मुझे यहां किसी और से कोई मतलब नहीं है ।' इस बीच सिद्धार्थ, शहनाज की बात का कोई जवाब नहीं देते हैं । तब शहनाज कहती हैं कि तुम भी मुझसे आई लव यू टू बोलो ।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
ऐसा लग रहा है कि सलमान की कही हुई बात बिल्कुल ठीक है । शहनाज सच में सिद्धार्थ के प्यार में पड़ गई हैं । इससे पहले शहनाज हमेशा कहती नजर आई हैं कि वो पारस से प्यार करती हैं लेकिन जब पारस से शहनाज को अटेंशन नहीं मिली तो उनकी दोस्ती सिद्धार्थ से हो गई । अब शहनाज, सिद्धार्थ से प्यार कर बैठी हैं ।
अपने पिता और भाई पर सनी कौशल का खुलासा, अमर उजाला से बोले- 'फेल होना ठीक...'