{"_id":"5d7db61a8ebc3e93d62afda4","slug":"bigg-boss-13-salman-khan-new-promo-he-is-looks-chef","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 13' के लिए खिचड़ी बनाते दिखे सलमान खान, कंटेस्टेंट के लिए होंगे नए ट्विस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस 13' के लिए खिचड़ी बनाते दिखे सलमान खान, कंटेस्टेंट के लिए होंगे नए ट्विस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 15 Sep 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
Link Copied
टीवी का सबसे मशहूर शो 'बिग बॉस 13' जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार इसका फॉर्मेट काफी अलग होने वाला है। अभी तक जारी किए गए प्रोमो से ये साफ है कि सलमान खान इस बार कंटेस्टेंट से कुछ मजेदार और अलग करवाने वाले हैं।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
कलर्स टीवी ने हाल ही में सलमान खान का एक प्रोमो वीडियो शूट किया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में सलमान शेफ के ड्रेस में हैं और किचन में कुछ बनाते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोमो में सलमान खान खिचड़ी और रायता बनाते हुए नजर आएंगे।
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo
- फोटो : instagram
अभी तक बिग बॉस के शुरू होने की तारीख सामने नहीं आई है। माना जा रहा है इस प्रोमो वीडियो में तारीख का भी खुलासा हो सकता है। बता दें कि पहले प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आए थे। वहीं अब 'बिग बॉस' का दूसरा प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में सलमान सितारों को अपने इशारों पर नचाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
एक अन्य प्रोमो मेें सलमान 'बिग बॉस 13' के टि्वस्ट एंड टर्न के बारे में बता रहे हैं। सलमान ने बताया कि चार हफ्तों में ही कंटेस्टेंट फिनाले में कैसे पहुंच जाएंगे। इस टेढ़े टि्वस्ट के बारे में बात करते हुए सलमान ने टाइमर ग्लास के अंदर बंद नजर आ रहे हैं। इसमें वो टाइमिंग और फिनाले की बात कर रहे हैं। शो में 4 हफ्तों के बाद ही विनर ट्रॉफी के लिए असली जंग शुरू हो जाएगी। इसमें कंटेस्टेंट के विश्वास को परखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : file photo
खास बात ये है कि इस सीजन में सभी सेलेब्रिटीज होंगे। मेकर्स ने इस बार कॉमनर्स को ना लाने का फैसला किया है। ऐसे में फैंस उत्साहित हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलेब्रिटीज आएंगे। खबरों की मानें तो टीवी एक्टर विशाल आदित्य और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल दोनों 'नच बलिये 9' का हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।