बिग बॉस 13 में दर्शकाें को एक के बाद एक टि्वस्ट देखने को मिल रहे हैं । पहले शो को 5 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया । इसके बाद घर में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुईं । अब घर फिर से दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है । घर में उस समय एक और नया मोड़ आ गया जब पारस छाबड़ा को घर से बेघर कर दिया गया ।
2 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : Social Media
जी हां, पारस घर से बाहर हो गए हैं । पारस के जाने पर सबसे ज्यादा दुख शहनाज को हआ। शहनाज गिल घर में एक तरफ बैठकर रो रही थीं । जब आसिम उनसे रोने का कारण पूछते हैं तो वह बताती हैं- पारस कल बिग बॉस के घर से चला जाएगा। शायद वह कुछ दिनों के लिए जाएगा। मुझे उसकी याद आएगी।
3 of 5
Shehnaz Kaur Gill, Paras and Mahira
- फोटो : voot
शहनाज गिल रोते हुए आसिम रियाज से कहती हैं कि उन्हें पारस छाबड़ा से प्यार है। साथ ही शहनाज, आसिम से वादा लेती हैं कि वो इस बारे में किसी को भी नहीं बताएंगे। जब पारस घर से बाहर जाने लगते हैं तब शहनाज उन्हें रोते हुए गले मिलती हैं और आई लव यू कहती हैं।
4 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : twitter
दरअसल, पारस छाबड़ा अपनी अंगुली की सर्जरी कराने के लिए घर से बाहर गए हैं। चोट लगने की वजह से ही उन्हें कुछ दिनों के लिए घर से बाहर भेजा गया है। कल यानी गुरुवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया था। इसमें पारस संचालक की भूमिका निभाते हैं ।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
संचालक बनने के बाद पारस अपनी मनमानी करते नजर आए । वो टास्क में पक्षपात कर रहे थे । अपनी टीम को जिताने के लिए पारस ने कुछ ऐसी चीजें कीं जिससे सब आपस में भिड़ गए । पारस की मनमानी के कारण इस टास्क को रद्द कर दिया गया । वहीं इस टास्क में धक्का-मुक्की करने के चलते सिद्धार्थ को फिर से दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है ।