बिग बॉस 13 से टीवी पर धमाकेदार एंट्री करने वाले सलमान खान को एक बार फिर गुडन्यूज सुनने को मिल रही है। उनकी लाडली बहन अर्पिता के दोबारा गर्भवती होने की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। बीते दिनों आईफा अवॉर्ड्स 2019 (IIFA 2019) के दौरान अर्पिता के पति आयुष ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस खबर की पुष्टि कर दी थी। अब इस खबर पर सलमान खान और परिवार का रिएक्शन भी सामने आ गया है।
2 of 5
सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा
- फोटो : file photo
इंटरव्यू के दौरान अर्पिता ने खुलासा किया कि सलमान खान भी इस खबर को सुनकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। अर्पिता ने ये भी कहा कि उनका सेकंड बेबी प्री प्लांड नहीं था लेकिन इस खबर को सुन वो बहुत खुश हैं और बच्चे का बेसर्बी से इंतजार कर रही हैं। जनवरी में अर्पिता की डिलीवरी होगी। जब अर्पिता से पूछा कि क्या बच्चे का नाम सोचा है? जवाब मिला कि अभी तक नहीं सोचा है। लड़का होगा या लड़की, देखने के बाद ही फैसला लेंगे।
इससे पहले आईफा के ग्रीन कारपेट पर अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा संग पहुची थीं। आयुष शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कबूला था कि ''जल्द ही गुडन्यूज मिलेगी। "मेरा मानना है कि नए मेहमान की आने की खुशी हमेशा से उत्साहित करने वाला पल होता है। अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्पेक्ट कर रहे हैं। ये एक शानदार जर्नी है। एक बार फिर से एक नया सफर शुरू होने वाला है, हम बच्चे के आने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं''
4 of 5
पति आयुष के साथ अर्पिता
- फोटो : file photo
बता दें कि अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद 30 मार्च 2016 को अर्पिता ने पहले बेटे को जन्म दिया। नाम रखा आहिल। आहिल अब 3 साल का हो गया है। वहीं, आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पाई थी। आयुष शर्मा जल्द ही नई फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
5 of 5
arpita khan
- फोटो : social media
बता दें कि सलीम खान ने अर्पिता को उस समय अडॉप्ट किया था जब उनकी मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी। अर्पिता अपने भाई सलमान की लाडली हैं। अर्पिता का बेटा आहिल पूरे खान परिवार का लाडला हैं। सलमान खान भी आहिल को बेहद प्यार करते हैं। कई बार मामा-भांजे की बॉन्डिंग देखने को मिली है। आहिल सलमान खान की फिल्म के सेट पर भी विजिट करते हैं। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
पढ़ें: VIDEO: जब ऋतिक नहीं बता पाए दिहाड़ी का मतलब, तो कपिल शर्मा ने कुछ ऐसे ली मौज