{"_id":"5e2e883f8ebc3e7d6332290c","slug":"bigg-boss-13-contestant-shehnaz-kaur-gill-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 13 में आने से पहले ये काम करती थीं शहनाज कौर गिल, उनके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 13 में आने से पहले ये काम करती थीं शहनाज कौर गिल, उनके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz
- फोटो : social media
Link Copied
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं । आज शहनाज का जन्मदिन है । शहनाज जब बिग बॉस में आई थीं तो उन्होंने खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था । अब वो इसी नाम से मशहूर भी हो गई हैं । आज शहनाज कौर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको नहीं पता होंगी।
Trending Videos
2 of 5
shehnaz
- फोटो : social media
शहनाज ने साल 2015 में एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था । इसके बाद एक गाने के वीडियो में उन्हें मौका मिला । ये गाना था 'शिव दी किताब' । इसके बाद वो एक के बाद एक कई वीडियो सॉन्ग में नजर आईं । शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है ।
3 of 5
shehnaz
- फोटो : social media
शहनाज अपनी हेल्थ का भी बहुत ध्यान रखती हैं । जिम में एक्सरसाइज करते उनकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हैं । शहनाज अपनी मां परमिंदर और भाई शहबाज के बहुत करीब हैं । बिग बॉस 13 में आने से पहले शहनाज ने टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ पंजाबी फिल्म 'काला शा काला' में भी काम किया है ।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में यह शहनाज की डेब्यू फिल्म थी । शहनाज की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएट किया है । उनकी पढ़ाई पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से हुई है । इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा । एक्टिंग के अलावा शहनाज बेहतरीन सिंगर भी है ।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 में वो कई बार अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखा चुकी हैं । देश के बाहर भी शहनाज अपने सिंगिंग स्टेज शो करती हैं । शहनाज का गाना 'वहम' अब तक का सबसे हिट सॉन्ग है । यूट्यूब पर इस गाने के 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं । शहनाज अब बिग बॉस 13 से भी काफी मशहूर हो चुकी हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।