आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियां भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को काफी पसंद कर रही हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे बिग बॉस 13 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी अपने मनपसंद कंटेस्टेंट के बारे में बताया है, साथ ही उन्होंने सलमान खान के इस शो की टीआरपी को लेकर भी बड़ी बात बोली है।
TRP में बिग बॉस के बाहर होने की वजह बताई अर्शी ने, इन दो कंटेस्टेंट को बताया फाइनलिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्शी खान बिग बॉस के सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट IWM Buzz को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस 13 पर भी बात की। आर्शी खान ने बिग बॉस के सीजन 13 के सभी कंटेस्टेंट्स पर सीजन 11 को कॉपी करने का आरोप लगाया है। उन्हें कहा कि उन्हें बिग बॉस का सीजन 13 ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है, क्योंकि सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स सीजन 11 को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए अर्शी ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई दोनों विकास गुप्ता-शिल्पा शिंदे की तरह लड़ाई करके मशहूर होने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि शहनाज गिल उन्हें कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में बताते हुए अर्शी खान ने कहा कि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला का खेल सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा है। अर्शी खान के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज बिग बॉस 13 के फिनाले में पहुंच सकते हैं।
अर्शी ने बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा की अच्छी दोस्त माहिरा शर्मा और शहनाज गिल की आलोचना करते हुए कहा कि शहनाज को लगता है कि सलमान खान हमेशा उनका पक्ष लेते हैं, लेकिन उन्हें इस चीज से सावधान रहना चाहिए क्योंकि पक्ष कभी भी बदल सकता है। अर्शी का ये भी कहना था कि शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ झूठा कनेक्शन बनाया है। वहीं अर्शी ने माहिरा को बकवास बताते हुए कहा कि वह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
बिग बॉस 13 की टीआरपी के बारे में बात करते हुए अर्शी खान ने कहा कि शो की टीआरपी कम इसलिए आ रही है, क्योंकि शो के कंटेस्टेंट्स की कॉपी काम नहीं करती हैं। इसका ऑरिजिनल वर्जन लोग सीजन 11 में पहले ही देख चुके हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के सीजन 11 अर्शी ने अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे थीं।
पढ़ें: 'राधे' के सेट पर दिशा पाटनी घायल, KIFF में न पहुंचने पर अमिताभ ने माफी मांगी, पांच खबरें