फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अमिताभ की हिट फिल्मों का ये रिकॉर्ड, अब निशाने पर राजेश खन्ना

Sun, 10 Nov 2019 11:29 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sun, 10 Nov 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Breaks Amitabh Bachchan Films Record
amitabh bachchan, ayushmann khurrana,rajesh khanna - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा में राजेश खन्ना के बाद सोलो हीरो के तौर पर लगातार सात हिट फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना दूसरे कलाकार हो गए हैं। आयुष्मान ने इसके साथ ही अमिताभ बच्चन का बैक टू बैक छह हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, हालांकि इन छह फिल्मों में से पांच में अमिताभ उस दौर के दूसरे बड़े सितारों के साथ थे। आयुष्मान की नई फिल्म बाला ने उनके करियर में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का भी रिकॉर्ड बनाया।

Ayushmann Khurrana Breaks Amitabh Bachchan Films Record
Ayushmann Khurrana - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में आयुष्मान खुराना को नया नाम मिला है पारस पत्थर का। वह जिस फिल्म को भी छू रहे हैं वह बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही है। फिल्म ड्रीम गर्ल से लगातार हिट फिल्मों की डबल हैट्रिक लगाने के बाद उनकी नई फिल्म बाला ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी दर्ज की है। बाला ने ओपनिंग के मामले में ड्रीम गर्ल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Ayushmann Khurrana Breaks Amitabh Bachchan Films Record
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

फिल्म इंडस्ट्री के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म स्त्री से डेब्यू करने वाले नवोदित निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म बाला ने पहले दिन 10 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की। यह आयुष्मान की पिछली फिल्म ड्रीम गर्ल की पहले दिन की ओपनिंग 10 करोड़ पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये ज्यादा है। गौरतलब ये भी है कि ड्रीमगर्ल और बाला की रिलीज के बीच काफी कम अंतर रहा और इसके बावजूद दोनों फिल्मों का हिट होना आयुष्मान के बॉक्स ऑफिस पर बढ़ते करिश्मे की निशानी मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Breaks Amitabh Bachchan Films Record
ayushmann khurrana - फोटो : social media

इस बारे में आयुष्मान कहते हैं, “फिल्म बाला से हमने एक बहुत ही मजबूत और ठोस सामाजिक संदेश मनोरंजक तरीके से देने की कोशिश की और मुझे खुशी है कि फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों के साथ रिश्ता जोड़ लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी और यही वह बात है जिसके जरिए हम बाला में जो कुछ कहना चाह रहे हैं उसका असर होगा और हम सामाजिक सोच की दिशा बदल सकेंगे।”

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Breaks Amitabh Bachchan Films Record
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान खुराना ने फिल्म की कामयाबी का श्रेय बाला की पूरी टीम को दिया है। उन्होंने कहा कि इस खुशी को वह अपने प्रतिभाशाली निर्देशक अमर कौशिक, निर्माता दिनेश विजन, फिल्म की दोनों हीरोइनों भूमि पेडनेकर व यामी गौतम और फिल्म की बाकी पूरी कास्ट और क्रू के साथ साझा करना चाहते हैं। आयुष्मान ने ये भी कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने एक अनूठे विषय पर भरोसा जताया और दिन रात मेहनत करके इसे एक सफल फिल्म बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed