{"_id":"5bbdc2ab867a5528213a0f62","slug":"bigg-boss-12-saurabh-get-angry-on-deepak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: ... जब दीपक को मारने के लिए शर्ट फाड़कर दौडे़ सौरभ, सन्न रह गए घरवाले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: ... जब दीपक को मारने के लिए शर्ट फाड़कर दौडे़ सौरभ, सन्न रह गए घरवाले
Wed, 10 Oct 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीवी शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ों का पारा अब एक लेवल ऊपर पहुंच चुका है। इसके बाद घर का माहौल अब पहले से गर्म हो गया है। कभी घर में दीपिका सुरभि के साथ भिड़ती हुई दिख जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ कभी श्रीसंत-दीपक के साथ लड़ते हुए दिख जाते हैं। अब तक घर में शांत दिखाई देने वाले सौरभ भी अब खुलकर तेवर दिखाने लगे हैं।
2 of 4
tv show
इस बार घर में सौरभ और दीपक के बीच झगड़ा हो जाता है। दरअसल दीपक सौरभ से कहते हैं कि तुमने शिवाशीष को रिंग से हाथ बदलते हुए देखा था, जिसके बाद तुमने मुझसे कहा था कि दीपक तुमको मेरी कसम है अगर तुमने यह बात किसी को बताई। तभी करणवीर दीपक से कहते हैं कि लेकिन तुमने यह बात घर में सबको बता तो दी है।
3 of 4
tv show
दीपक करणवीर से कहते हैं कि हां पर सलमान सर से बोलने के बाद मैंने यह बात घर वालों को बताई थी। करणवीर दीपक से कहते हैं कि पर तुमने मां की कसम खाई थी। दीपक तभी सौरभ से पूछते हैं कि तुमने मुझे कसम दी थी नहीं। सौरभ दीपक से कहते हैं कि मैंने तुमसे ऐसी कोई भी बात नहीं कही है, जिसके बाद दीपक सौरभ से कहते हैं कि साला झूठ बोल रहा है। सौरभ दीपक की बात सुनकर बहुत गुस्से में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
tv show
- फोटो : colors
सौरभ दीपक को मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। घरवाले बीच-बचाव में आकर दोनों की सुलह कराते हैं, जिसके बाद वह दोनों शांत हो जाते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में इस बार जेलब्रेक टॉस्क घरवालों को दिया गया। टॉस्क के दौरान सुरभि सृष्टि के बाल खींच देती हैं। जिसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को चेतावनी देते हैं कि वह अगली बार गेम खेलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी को चोट तो नहीं लग रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।