'बिग बॉस' एक ऐसा शो है जिससे हर साल कोई ना कोई विवाद जुड़ जाता है। 4 सितंबर को 'बिग बॉस' का गैंड प्रीमियर गोवा में हुआ था। शो के दौरान सलमान खान ने शो से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस बार 'बिग बॉस' के फैंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर आई है।
पिछले कई सीजन से ये शो विवादित कंटेट की वजह से रात 10.30 बजे प्रसारित हो रहा था। शो की टीआरपी में भले ही भारी उछाल रहता है लेकिन इस शो के रेगुलर दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब इस सीजन से शो के मेकर्स ने दर्शकों की सहूलियत को देखते हुए इसकी टाइमिंग में बदलाव का फैसला लिया है।
कलर्स टीवी के सीईओ राज नायक ने ट्वीट कर बताया कि 'इस साल ये शो रात 10.30 बजे नहीं बल्कि रात 9 बजे दिखाया जाएगा।' ऐसे में आपका ये पसंदीदा शो अपने पिछले सीजन से अलग डेढ़ घंटे पहले ही प्रसारित किया जाएगा। गौरतबल है कि 9 बजे ही अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सोनी टीवी पर आता है। अब ये देखना होगा कि अमिताभ बच्चन को सलमान खान कितना टक्कर दे पाते हैं।
बता दें कि ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने शो में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से लोगों को रूबरू करवाया था। इसके बाद दो नाम और सामने आए थे। इन नामों में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और उनकी बहन इशिता दत्ता के अलावा अलावा पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का नाम भी सामने आ गया था।
इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस टीना भी बिग बॉस में हिस्सा लेंगी। टीना ने 'उतरन' सीरियल में इच्छा का करिदार निभाया था। इस सीरियल के बाद टीना ने कॉमेडी के अलावा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस बार बिग बॉस एक महीना पहले यानी कि 16 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।