{"_id":"5bbdd15e867a55283f70657a","slug":"bigg-boss-12-is-neha-eliminat-of-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: अभी से जान लीजिए कौन होगा घर से बेघर, किस कंटेस्टेंट को मिले कितने वोट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: अभी से जान लीजिए कौन होगा घर से बेघर, किस कंटेस्टेंट को मिले कितने वोट?
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिएलिटी शो बिग बॉस के बारहवें सीजन में पहली बार आज मिड वीक इविक्शन देखने को मिलेगा। मंगलवार को दिखाए गए एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों के सामने एक एलान किया। बिग बॉस ने कहा कि बुधवार को दिखाए जाने वाले शो में एक सेलेब्रिटी कंटेस्टेट घर से बाहर हो सकता है। एपिसोड भले ही रात 9 बजे टीवी पर आएगा, हम आपको अभी से बता देते हैं कि आज घर से कौन सा सेलेब्रिटी कंटेस्टेट बेघर होने वाला है।
bigg boss 12
इस बार तीन सेलेब्रिटी श्रीसंत, करणवीर और नेहा ही घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हैं। बिग बॉस से जुडी़ खबरें देने वाले हैंडल के अनुसार इस बार इन तीनों सेलेब्रिटी में से नेहा घर से बाहर हो सकती हैं। हालांकि अभी उन्होंने इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की है। कहा जा रहा हैं कि नेहा आज घर से बाहर जा सकती हैं। नेहा को इस बार घर में सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके बाद इस बार उनको घर से बाहर निकाल दिया जाएग।
Bigg boss 12
बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाली वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक साढ़े 16 हजार वोट पोल हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा करीब साढ़े 6 हजार श्रीसंथ को मिलीं। करीब साढ़े 5 हजार वोट मिलने के कारण करणवीर वोहरा दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, साढ़े 4 हजार वोट मिलने के कारण नेहा पेंडसे सभी से पीछे है। यही कारण है कि इस बार नेहा पेंडसे के घर से बेघर होने के सबसे ज्यादा चांस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Show
बिग बॉस के घर में जब कोई भी कंटेस्टेंट अपना ज्यादा दिमाग लगाने लग जाता है, तो बिग बॉस अपना सारा दिमाग उस कंटेस्टेंट के ऊपर लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार घर के तीन सेलेब्रिटीज के साथ। जेल की सजा के लिए जब बिग बॉस ने घरवालों से नाम मांगे तो करणवीर, नेहा और श्रीसंथ तीनों अपना नाम लेते हैं। वह बिग बॉस को खुद को नॉमिनेट करने की वजह देते हुए कहते हैं कि उन्होंने घर में गालियां दी हैं।
विज्ञापन
tv show
तीनों बिग बॉस से कहते हैं कि वह अपनी इस गलती का पश्चाताप करना चाहते हैं। इसके लिए वो चाहते हैं कि उनको काल कोठरी की सजा दी जाए। बिग बॉस अपनी चाल चलते हुए इन तीनों से कहते हैं कि आप तीनों पश्चाताप करना चाहते हैं। अपकी इस बात का सम्मान करते हुए हम आप तीनों को इस बार घर से जाने के लिए नॉमिनेट भी करते हैं, जिसके बाद घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टॉस्क बिग बॉस रद्द कर देते हैं।