बिग बॉस सीजन 12 में कल यानी शनिवार को पहला एविक्शन हो गया। सलमान खान ने घर से कृति वर्मा और रोशमी बानिक को बाहर आने का आदेश दिया । सलमान ने ये भी बताया कि इस हफ्ते एक नहीं दो एलिमिनेशन होंगे । अब तीन कंटेस्टेंट बाकी हैं जो नॉमिनेट हैं ।
Bigg Boss के घर से आउट होते ही बोलीं रोशमी बानिक, 'भले ही मैं शो से जा रही हूं लेकिन...'
इनमें रोमिल-निर्मल की जोड़ी के अलावा करनवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ नॉमिनेट हैं । रोशमी और कृति कॉमनर के तौर पर शो में गई थीं । जब दोनों घर में आई थीं तो लग रहा था कि वे बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देंगी । बता दें कि घर की पहली कैप्टन भी कृति और रोशमी बनी थीं ।
दोनों करनवीर, जसलीन और शिवाशीष के काफी करीब थीं । दोनों को जो टास्क दिए गए उसमें भी दोनों ने अच्छा किया । अब घर से बाहर निकलने के बाद कृति और रोशमी का बयान सामने आया है । रोशमी कहती हैं, 'बिग बॉस जैसे शो में जाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी ।'
#BB12 #WeekendKaVaar#FullDetails
Double Eviction- Roshmi-Kriti
Romil-Nirmal were Asked to mutually decide, one will stay one will go, #Romil stays#SultaniAkhada Dipika-Jalsleen
Deepika Won
Caller of the week questioned #Sree for double face inthe Task.
'मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी और मैंने नहीं सोचा था कि पहले हफ्ते में ही आउट हो जाऊंगी । मेरे लिए ये यादगार पल था । भले ही मैं शो से जा रही हूं लेकिन मेरे पास बहुत सारी यादें हैं । मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे याद रखेंगे। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।'
#WeekendKaVaar Details#BB12 #BiggBoss12#Guests Ayushman and Tabu on Saturday
Sunday - Ayush and Warina#KaranPatel enters again BB with a Task
Gunehgar of Week #Romil will face handslap Torture
First WildCard will enter on Monday.