बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान साजिद खान को जमकर फटकारते हुए नजर आते हैं। पूछते हैं कि आप घर के अंदर आखिर कर क्या रहे हैं? इतना ही नहीं सलमान खान, साजिद को साफ शब्दों में समझा दिया है कि यदि वह बिग बॉस में रहने के लिए कुछ नहीं करेंगे तो घर से बेघर होने के जिम्मेदार वह खुद होंगे।
Bigg Boss Promo 16: कर क्या रहे हो?, सलमान ने साजिद खान से किए तीखे सवाल, कहा- ये हैं डबल स्टैंडर्ड्स
बता दें कि बिग बॉस के 16वें सीजन को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। लेकिन अब तक साजिद खुलकर गेम खेलते नजर नहीं आए। साजिद को पिछले एक महीने से शांति से गेम को खेलते और लड़ाई झगड़ो को शांत करते हुए देखा गया है। लेकिन जिस तरह से सलमान ने प्रोमो में उनकी फटकार लगाई है, उससे यह साफ पता चल रहा है कि शो में अब और ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं। इसके साथ ही साजिद का असली रूप भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Virat Kolhi Birthday: अनुष्का ने मजेदार अंदाज में पति को विश किया बर्थडे, फनी फोटोज शेयर कर लिखा- बेस्ट एंगल
कलर्स टीवी द्वारा साझा किए गए प्रोमो में साजिद खान, सलमान के वार का जवाब देते हुए कहते हैं, ‘वक्त आने पर पता चल जाएगा कि मैं यहां क्या कर रहा हूं।‘ साजिद के इस जवाब पर सलमान खान भड़क गए और पूछने लगे, ‘वक्त ना, यहां पर नहीं मिलता। आपको निकालने की वजह आप खुद ही दे रहे हो। बात समझ आ रही है की नहीं? ‘आप हिपोक्रेट दिखाई दे रहे हो, कभी स्टैंड लेते हो तो कभी बदलते हो। ये है आपका डबल स्टैंडर्ड।
यह भी पढ़ें: Bhagyashree: भाग्यश्री के पति की हुई मेजर सर्जरी, अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताया कैसा है हाल
बता दें कि साजिद खान पर सलमान का वार देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद एक यूजर लिखता है, 'भगवान ने सुन ली हमारी दुआ '। वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इसी पल का मैं इंतजार कर रहा था, सलमान मैं आपसे प्रभावित हूं।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary: बुरी फंसीं सपना चौधरी? लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में हरियाणवी डांसर के खिलाफ तय किए आरोप
प्रोमो का वीडियो
Sajid ki lagegi class, jab Salman dege unhe reality check! 😵💫
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 5, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss #ShanvivaarKaVaar@beingsalmankhan@tresemmeindia @chingssecret @myglamm pic.twitter.com/118kJNL3sN