{"_id":"5bd82ec0bdec22697a0f3f44","slug":"big-boss-12-srishanth-has-raised-questions-on-rohit-mother-angry-red-mastermind-too-licked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने रोहित पर उठाए सवाल तो मां गुस्से से लाल, 'मास्टरमाइंड' ने भी लताड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने रोहित पर उठाए सवाल तो मां गुस्से से लाल, 'मास्टरमाइंड' ने भी लताड़ा
entertainment desk
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : self
बिग बॉस -12 के घर का माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। घर में हुई दो वाइल्ड कार्ड एंट्रियों के बाद अनूप जलोटा और सबा खान घर से बेहर हो गए हैं। बता दें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में आए रोहित सुचांती की पर्सनेलिटी को घर की लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं, लेकिन घर के कुछ कंटेस्टेंट रोहित को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में कई सदस्यों ने रोहित की सेक्सुएलिटी का मजाया उड़ाया है।
बिग बॉस
बता दें कि रोहित के घर में एंट्री लेने के बाद श्रीसंथ रोहित की एक्टिंग करते नजर आए हैं। श्रीसंथ ने जमकर रोहित की चाल-ढाल का मजाक भी उड़ाया है। जिसे देखकर रोहित की मां अब मैदान में उतर आई हैं। रोहित की मां रजनी सुचांती ने उनके सपोर्ट में एक ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर में रजनी ने बिग बॉस के घर में रोहित के साथ हो रहे बर्ताव पर तंज कसे हैं।
bollywood
- फोटो : self
रोहित की मां रजनी ने लिखा है। कि रोहित ने इतनी कम उम्र में इतना कुछ हांसिल किया है। रोहित के परिवार और दोस्त ने उन्हें प्यार दिया है। अगर यह बिग बॉस 12 में चुने जाने के योग्य नहीं है। तो मुझे नहीं पता कि क्या होगा?। कोई कितना लायक के इसका आकलन उनकी उम्र के आधार पर नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : self
बता दें कि करणवीर बोहरा और श्रीसंथ ने रोहित का जमकर मजाक उड़ाया है। जिसके जवाब में रोहित का मां ने लिखा है कि रोहित ने कड़ी मेहनत करके वजन कम किया है। जब कोई मेरे बेटे के बारे में ऐसी टिप्पणी करता है तो उनका दिल टूट जाता है। इतना ही नहीं रोहित की मां के लेटर को पढ़ने के बाद बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता भी भड़क उठे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों सेलेब्रिटी की जमकर क्लास लगाई है और एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : self
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और शो के मास्टरमाइंड रह चुके विकास गुप्ता रोहित के अच्छे दोस्त हैं। विकास ने दीपिका, करणवीर और श्रीसंथ की इन हरकतों को बेहूदा और बेहद शर्मनाक बताया है। विकास गुप्ता ने लिखा है कि इन लोगों की बातों से में निराश हूं करणवीर ने रोहित को बाइसेक्सुअल कहा है, और हमारे नेशनल हीरो ने फैसला सुना दिया है कि वह गे हैं।