बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करके उनसे जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं भूमि पेडनेकर अपनी जिदंगी के बारे में फैंस से किस्से साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने सरनेम (उपनाम) पेडनेकर के इतिहास के बारे में बताया है।
भूमि ने बताया अपने सरनेम 'पेडनेकर' का इतिहास, किए 400 साल पुराने मंदिर में दर्शन
कोरोना वायरस के वजह से फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से शुरू न होने पर इन दिनों भूमि पेडनेकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में वह परिवार के साथ गोवा स्थित अपने पुश्तैनी घर पहुंची। भूमि पेडनेकर के गांव का नाम 'पेडणे' है। यहां पहुंचकर उन्होंने कुलदेवी के मंदिर में दर्शन भी किए। दर्शन करते हुए अपनी तस्वीरों और वीडियोज को भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर साझा भी किया।
इन तस्वीरों और वीडियो साझा करते हुए भूमि पेडनेकर ने अपने सरनेम पेडनेकर के इतिहास के बारे में बताया। साथ ही बताया कि इस मंदिर परिसर के पास ही उनका पुश्तैनी घर है। भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे गांव में तीर्थस्थल को पेडणे कहते हैं। यह तीर्थ स्थान तीन मंदिरों को मिलाकर बना है। माउली देवी मंदिर, भगवती देवी मंदिर और रावल नाथ मंदिर।'
A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar) on
भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह मंदिर 300 से 400 साल पुराने हैं। रावल नाथ मंदिर की किताबों में पेडणेकरों का जो सबसे पुराना जिक्र मिलता है, वह 1902 का है। मंदिर कहानियों से भरा हुआ है। यह पानी की औषधीय धाराओं से घिरा हुआ है जो स्वस्थ करने वाली और ऊर्जा देने वाली हैं। यहां पर जब भी आते हैं तो कुछ सीखने को मिलता है। सांस्कृतिक नजरिए से भरी-पूरी अपनी वंशावली के लिए मैं आभारी हूं।'
सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें भूमि पेडनेकर की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म भूत में नजर आई थीं।
पढ़ें: सुशांत की याद में बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना, दिवंगत अभिनेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि