अभिनेता कार्तिक आर्यन और विद्या बालन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 3' में दोनों सितारों को साथ देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज से पहले सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशनल को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी दौरान विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन की प्रेम कहानी को जगजाहिर कर दिया था।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन को पसंद है अटेंशन
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान विद्या बालन ने कहा कि अगर कोई कहता है कि उन्हें अटेंशन पसंद नहीं है, तो ये झूठ है बिल्कुल झूठ। ऐसी बातें अगर अभिनेता कहें, खासकर कार्तिक आर्यन। ये तो बिल्कुल ही झूठ है। ऐसा कहने के बाद विद्या बालन हंसने लगीं। कार्तिक आर्यन इसे बिल्कुल एंजॉय करेंगे। खास कर अटेंशन महिला की ओर से मिले तो जरूर। इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि मैंने कब कहा कि मुझे अटेंशन नहीं पसंद। मुझे तो पसंद है, भले ही महिलाओं से मिले या पुरुषों से।
Nishadh Yusuf: सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' के एडिटर का निधन, कमरे में मृत पाए गए निशाद यूसुफ
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विद्या बालन को छेड़ कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के जवाब पर विद्या ने कहा कि चलो इससे कार्तिक आर्यन ने हिंट तो दे दिया कि वो सिंगल हैं। बहुत बढ़िया, अब उन्होंने दरवाजे खोल दिए हैं। मैं उन्हें सिर्फ यही सलाह देना चाहूंगी कि वे रिलेशनशिप में आएं और अपने जीवनसाथी को पाएं। 28 अक्टूबर को उन्हें हावड़ा ब्रिज पर कोलकाता की मशहूर पीली टैक्सी के ऊपर और बाद में कालीघाट मंदिर में फ़िल्म का प्रचार करते हुए देखा गया था।
Bigg boss 18: विवियन डीसेना ने लगाया श्रुतिका अर्जुन के बोलने के तरीके पर सवाल, कहा-'वो नकली हैं'
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट पर फोन में बिजी रहते कार्तिक
कपिल शर्मा शो के प्रोमो में विद्या ने सबको बताया कि यह जब 'भूल भुलैया-3' की शूटिंग हमारे साथ कर रहा था तो बीच-बीच में फोन पर व्यस्त हो जाता। इस दौरान किसी को 'लव यू, मी टू' कहता रहता। इससे हमें इनकी प्रेमिका के बारे में पता चला। विद्या ने कार्तिक की तरफ देखकर कहा- 'क्या है उसका नाम।'