फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg boss 18 Vivian Dsena questions Shrutika Arjun way of speaking says she is fake

Bigg boss 18: विवियन डीसेना ने लगाया श्रुतिका अर्जुन के बोलने के तरीके पर सवाल, कहा-'वो नकली हैं'

Wed, 30 Oct 2024 10:40 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:40 AM IST
सार

अभिनेता विवियन डीसेना ने बिग बॉस 18 में मौजूद श्रुतिका अर्जुन को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि वह श्रुतिका के बोलने को तरीके को नकली मानते हैं।

विज्ञापन
Bigg boss 18 Vivian Dsena questions Shrutika Arjun way of speaking says she is fake
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema

विस्तार

श्रुतिका अर्जुन इन दिनों बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं। वह अपने साउथ इंडियन एक्सेंट के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के कुछ घरवाले उन्हें श्रुतिका के बोलने के तरीके को पसंद करते हैं, कुछ को श्रुतिका के बात करने का तरीका फेक लगता है।
विज्ञापन

Bigg boss 18 Vivian Dsena questions Shrutika Arjun way of speaking says she is fake
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन डीसेना ने लगाया श्रुतिका पर आरोप
बिग बॉस के घर में विवियन डीसेना ने श्रुतिका के बोलने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह जब बोलती हैं तो लगता है फेक तरीके से बोलती हैं। वहीं, अन्य दिनों में उनके बोलने का तरीका अलग होता है। विवियन ने कहा, "जब भी वह गुस्से में होती है, तो उसका बोलने का तरीका बहुत सामान्य होता है, लेकिन जिस क्षण वह अन्य प्रतियोगियों के साथ मस्ती करती है, उसका उच्चारण बदल जाता है। मुझे लगता है कि वह सिर्फ दिखावा कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 18 Vivian Dsena questions Shrutika Arjun way of speaking says she is fake
रजत दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
इन दो लोगों को किया विवियन ने नॉमिनेट
विवियन ने रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया तब उन्होंने यही कारण बताए। विवियन और श्रुतिका के बीच शुरुआती एपिसोड में कुछ लगाव देखने को मिला था, लेकिन शो के आगे बढ़ने के साथ ही सब अपने गेम में आगे बढ़ रहे हैं। बता दें श्रुतिका अर्जुन साउथ इंडस्ट्री से हैं और वह बेहद लोकप्रिय शो ‘कुकू विद कोमाली’ की विजेता रह चुकी हैं। बाद में वह शो के अगले सीजन में जज के रूप में नजर आईं।


Bigg Boss 18 Promo: रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच हुई हाथापाई, वजह बनी ये महिला प्रतियोगी



 
विज्ञापन

Bigg boss 18 Vivian Dsena questions Shrutika Arjun way of speaking says she is fake
करणवीर और श्रुतिका - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुतिका को लेकर रजत ने भी कही ये बात
बिग बॉस के जारी नए प्रोमो में घरवालों को नॉमिनेट किए जाने का अजीब सा तरीका अपनाया गया। इसमें नॉमिनेशन के लिए नाम लिए जाने पर बिजली का करंट लगाया गया। रजत दलाल ने भी श्रुतिका को लेकर कहा कि दिन भर सीधी हिंदी बोलती हैं और जब किसी को देखती हैं तो अजीब सा बिहेव करती हैं। श्रुतिका ने भी नॉमिनेशन के लिए शिल्पा शिरोडकर का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed