पिछले 30 वर्षों से बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू चलाने वाली तब्बू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री आज भी अपने लुक्स और एक्टिंग से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। 51 साल की उम्र में भी उनकी बॉडी फिगर और उनके चेहरे का ग्लो हर किसी का दिल जीत लेता है। वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं, तो लाखों चेहरों पर अपने लिए तारीफें छोड़ जाती हैं। तब्बू बड़े पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की वह आज के समय की जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उनके चेहरे की चमक देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं लगता। ऐसे में अब एक रीसेंट इंटरव्यू में तब्बू ने अपने ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताया है, जिसे सुन किसी को यकीन नहीं होगा।
2 of 4
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने अपने ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताते हुए कहा कि खूबसूरत दिखने के लिए कुछ खास नहीं करतीं। लेकिन एक बार अभिनेत्री कुछ ऐसा कर बैठी थीं, जो एक आदमी करने की सोच भी नहीं सकता। तब्बू ने बताया कि एक बार मेरी मेकअप आर्टिस्ट मिताली ने मुझसे कहा मैम आपकी स्किन बहुत अच्छी लग रही है, आप कोई घरेलू नुस्खा अपना रही हैं क्या? मैंने कहा हां मैं कभी कॉफी लगाती हूं तो कभी कोई प्लांट तो वह बोलती है, आप ऐसा नहीं कर सकतीं। आपको यह क्रीम लगानी चाहिए।'
Bhojpuri: MMS के बाद फिर चर्चा में आया अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, अभिनेत्री ने पूछा- बताओ कौन हो तुम?
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तब्बू कहती हैं,'उसने मुझे 50 हजार की एक क्रीम सजेस्ट की, जो मैंने खरीद भी ली। लेकिन यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। एक बार खरीद लिया बस आगे नहीं खरीदूंगी।' इसके बाद अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या उनकी खुशी ही उनके ग्लो का राज है? इस बात पर तब्बू ने जवाब देते हुए कहा, 'हां, मैं अपने चेहरे पर कुछ खास नहीं करती हूं लेकिन मुझे पता है कि कैसे अच्छा दिखा जा सकता है। मैं अपने चेहरे से जानबूझकर छेड़छाड़ नहीं करती हूं और न ही करूंगी। कोई अगर अभिनेत्री नहीं भी है तो भी वह अच्छा दिखता है और मैं भी उसी तरह की कोशिश करती हूं।'
4 of 4
तब्बू
- फोटो : social media
आपको बता दें तब्बू को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने अंजुलिका और मंजुलिका दो जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था। उनके लुक और अभिनय दोनों की ही खूब तारीफ हुई थी। 'भूल भुलैया 2' में उनके साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। गौरतलब है 'भूल भुलैया 2' साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। तब्बू इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म 'भोला' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह 'खुफिया' से ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।
Money Laundering Case: जैकलीन-नोरा के बाद ठगी मामले में फंसीं निक्की तंबोली, पूछताछ के लिए पेश हुईं एक्ट्रेस