{"_id":"5a83d8bd4f1c1ba32a8b74d9","slug":"bhojpuri-star-ravi-kishan-to-make-his-digital-debut-with-ekta-kapoor-web-series-the-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर की वेब सीरीज से डेब्यू करेंगे भोजपुरी स्टार, क्रिमिनल पर बेस्ड होगी ‘द फैमिली’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर की वेब सीरीज से डेब्यू करेंगे भोजपुरी स्टार, क्रिमिनल पर बेस्ड होगी ‘द फैमिली’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan
भोजपुरी स्टार रवि किशन पर्दे पर रोमांटिक भूमिका निभाने के बाद अब माफिया की अंधेरी दुनिया के कई अहम राज खोलने के लिए तैयार हो चुके हैं। जल्द रवि एकता कपूर के एएलटी बालाजी प्रोडक्शन्स के साथ एक वेब सीरिज करने वाले हैं। यह एक क्राइम आधारित वेब सीरिज है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाले इस क्राइम शो का नाम रखा गया है ‘द फैमिली’।
ravi kishan
याद दिला दें, कुछ समय पहले ही एएलटी बालाजी ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए विवेक ओबरॉय के नाम का भी ऐलान किया था। जिसके बाद अब भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है।
रवि किशन
शो के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘मैं इस शो के जरिए वेब सीरिज में अपने डेब्यू को लेकर खासा उत्साहित हूं और सबसे बड़ी बात एएलटी बालाजी के साथ जुड़ना है। शो का कॉन्सेप्ट बहुत अलग है और बहुत विस्तृत नहीं है। यह पहली बार है जब मैं एकता कपूर के साथ जुड़ रहा हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि किशन
रवि किशन की शो में एंट्री पर विवेक ओबरॉय ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया। कहा जा रहा है कि रवि किशन इस शो में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। एएलटी बालाजी अपनी इस वेब सीरिज में माफिया से जुड़ी अंधेरी दुनिया पर प्रकाश डालेंगे।
Welcome bro @ravikishann to ‘The Family’. एक ऐसा परिवार जहां दिवाली गोलियों से मनाई जाती है! साथ में मिलकर धमाका करेंगे Haha! Looking forward to working together! @altbalaji #TheFamily
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 13, 2018