भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'राजा जानी' इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। इन दिनों इस फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर इतना देखा जा रहा है कि यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल के इस गाने का नाम 'अंखियां लड़ल जबसे' है। गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और प्रीति बिस्वास की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है। बात करें 'अंखियां लड़ल जबसे' की व्यू की तो। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 4.50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'राजा जानी' के और भी दो सुपरहिट गाने 'ऐ राजा जानी हमरा चढ़ल जवानी...' और 'वीडियो कैमरा वाला...' भी जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेप्रेमियों को खेसारी लाल के इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। बात करें इस फिल्म की रिलीज डेट की तो यह फिल्म 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गौरतलब है कि बीते दिनों रिलीज हुआ 'राजा जानी' के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के ट्रेलर को भी अब तक करीब 45 लाख बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में खेसारी लाल और प्रीति के अलावा देबोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, नीलम और देव सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लाल बाबू पंडित डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद है।