पिछले महीने गायक 'रितेश पांडे' और एक्ट्रेस 'श्वेता शर्मा' का रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'गजब करिहइया' हिट हो गया है। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। गाने को यूट्यूब पर एक मिलियन लोगों ने देखा है। इसी की खुशी मनाते हुए एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है लेकिन इस वीडियो के लिए वो ट्रोल हो गई हैं।
Bhojpuri: रितेश पांडे और शिल्पी राज के गाने 'गजब करिहइया' को मिले 1 मिलियन व्यूज, लेकिन इस वजह से हुईं ट्रोल
श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितेश पांडे को टैग करते हुए एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,"यूट्यूब पर एक मिलियन क्रॉस हो गया है। आप सभी का इसके लिए धन्यवाद।"
इस वीडियो में श्वेता अपने इस गाने पर छोटे-छोटे कपड़े पहने डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने वाइट कलर की टू-पीस ड्रेस पहनी है। श्वेता के छोटे कपड़ों के चलते डांस करते वक्त वे उप्स मोमेंट की शिकार हो गई हैं, जिसकी वजह से वह बहुत ट्रोल की जा रही हैं।
फैंस हो गए नाराज
श्वेता के इस तरह के कपड़े देखकर फैंस उनपर भड़क उठे। एक ने लिखा, 'दो मीटर कपड़ा भी क्यों पहना है, उसे भी मत पहनतीं फॉलोवर्स और बढ़ जाएंगे। उन सबको देखने में और भी मजा आएगा और तुम्हारा परिवार भी बहुत खुश होगा।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'आज कल लोग अंग प्रदर्शन को ही टैलेंट समझते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'भारत के संस्कारों को तुम जैसे लोग ही खराब कर रहे हो। इतने कपड़े भी क्यों पहने हैं।'