{"_id":"62b9980c7806ff109e2def98","slug":"bhojpuri-dinesh-lal-yadav-aka-nirahua-took-blessings-from-mother-after-winning-the-election-from-azamgarh-bypoll-results","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirahua Video: आजमगढ़ जाने से पहले निरहुआ को मां से मिली बड़ी सीख, वायरल हुआ अभिनेता का खूबसूरत वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nirahua Video: आजमगढ़ जाने से पहले निरहुआ को मां से मिली बड़ी सीख, वायरल हुआ अभिनेता का खूबसूरत वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 27 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मां के साथ दिनेश लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर कमल खिला दिया है। 26 जून को आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आए, जिसमें बीजेपी की तरफ से निरहुआ ने जीत हासिल की और अब वह यहां के सांसद बन गए हैं। जीत के बाद एक्टर को सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जाए। इस वीडियो में अभिनेता अपनी मां का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
2 of 4
दिनेश लाल का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ अपनी मां से कहते दिख रहे हैं कि मैं जा रहा हूं आजमगढ़ के लोग बुला रहे हैं। इस पर अभिनेता से उनकी मां कहती हैं, 'कुछ खाए-पिए या नहीं।' मां के इस सवाल का निरहुआ जवाब देते हुए कहते हैं, 'कुछ खा लेंगे।' इसके बाद वह अपनी मां के दोनों पैर पकड़कर आशीर्वाद लेते हैं, जिसके बदले अभिनेता से उनकी मां कहती हैं, 'जनता की सेवा में तत्पर रहना…खूब आजाद से जीवन जीना…जब तक रहना तब तक सबकी कदर करना… ऐसा काम मत करना की जनता गाली दे उनकी सेवा करना।’
इस वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'आजमगढ़ का सेवक।' सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडिया जमकर वायरल हो रहा है और इस पर भोजपुरी सितारे भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यश कुमार ने लिखा, 'विजय तिलक लगाकर आइएगा भइया।' पाखी हेगड़े ने लिखा, 'माई हो हमार। सबसे प्यारी आत्मा।' आम्रपाली दुबे ने लंबा चौड़ा कमेंट करते हुए लिखा, 'माई बस एतने कहलिन, कुछु खइला ह? अउर ओकरा बाद बोललिन बस सेवा करिहा माई के बस इहे चाही कि घर के खेती में उपजल धान के चाउर खा के जइहा अउर ओकरा बाद में कबो भी बस घर के खेती में उपजल चीज खइहा ओकरा अलावा कुछ खइहा मत।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आजमगढ़ अब निरहुआ के कब्जे में
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव में जीत हासिल करने के बाद निरहुआ ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने आजमगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'आजमगढ़ वासियों आपने कमाल कर दिया। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने मिलकर बीजेपी को प्यार और समर्थन दिया। यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यर्ताओं की मेहनत को समर्पित हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।