फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Amrapali Dubey was seen dancing on social media tread kaccha badam in saree

Bhojpuri: साड़ी पहने कच्चा बादाम पर थिकरती नजर आईं आम्रपाली दुबे, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sat, 12 Feb 2022 01:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 01:28 AM IST
सार

अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Amrapali Dubey was seen dancing on social media tread kaccha badam in saree
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने वाली आम्रपाली सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और इन पर जमकर प्यार पर लुटाते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 

सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री जामुनी रंग की साड़ी पहने सोशल मीडिया ट्रेंड कच्चा बादाम पर थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर यह गाना काफी ट्रेंड में है। आम लोगों से लेकर कई बड़े-बड़े सेलेब्स तक इस बंगाली गाने पर अपनी वीडियो बना कर शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में अब आम्रपाली इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन

 

Bhojpuri: Amrapali Dubey was seen dancing on social media tread kaccha badam in saree
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

साड़ी पहने इस गाने पर आम्रपाली शानदार डांस करती दिख रही हैं। वहीं उनके साथ वीडियो में कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय भी डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कच्चा बादाम एमके गुप्ता के साथ। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इस वीडियो में भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी टैग किया है।

Bhojpuri: Amrapali Dubey was seen dancing on social media tread kaccha badam in saree
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में  पर फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस लगातार अभिनेत्री की खूबसूरती और उनके डांस की तारीफ करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri: Amrapali Dubey was seen dancing on social media tread kaccha badam in saree
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

आम्रपाली ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ नजर आए थे। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों ने साथ में लगभग 30 फिल्मों में काम किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed