अभिनेत्री रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। इसी वजह से उनकी एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। खास बात ये है कि, रानी चटर्जी एक्टिंग के अलावा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी बोल्ड व खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस वजह से फैंस अपनी खूबसूरत अभिनेत्री पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। रानी चटर्जी पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
मस्तराम में रानी का बोल्ड अवतार
रानी चटर्जी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख चुकी हैं। वह वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में नजर आईं। इस वेब सीरीज में रानी चटर्जी के काम को खूब पसंद किया गया था। यह रानी की पहली वेब सीरीज थी। इस वेब सीरीज में उन्होंने ‘राजकली’ का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। खास बात ये है कि, इस वेब सीरीज में भी रानी ने बोल्ड लुक दिखाकर फैंस को अपना दीवाना बना दिया था।
2 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस को अब वेब सीरीज के काफी सारे ऑफर्स आ रहे हैं, जिस पर रानी काम कर रही हैं। रानी चटर्जी ने अपनी दूसरी बेव सीरीज पर काम शुरू कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं। रानी की ये बेव सीरीज 10 एपिसोड की होगी। हालांकि, अब तक एक्ट्रेस ने अपने इस प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया है।
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्विमसूट में रानी चटर्जी
रानी चटर्जी सिर्फ स्क्रीन पर ही बोल्ड लुक में नजर नहीं आती हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। कुछ समय पहले रानी ने अपनी पूल साइड वाली तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहना हुआ था।
4 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी का फिटनेस लुक
रानी चटर्जी अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रखती हैं। वह अक्सर जिम करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनका फिट लुक फैंस को काफी पसंद आता है।
5 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी को भोजपुरी इंडस्ट्री ने पहचान दी है। इसी वजह से एक्ट्रेस का कहना है कि, उनके दिल में भोजपुरी सिनेमा के लिए हमेशा प्यार है और यहां वह काम करती रहेंगी। लेकिन अगर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई बेहतर ऑफर मिलता है, तो वह इस इंडस्ट्री में भी अपनी किस्तम आजमाना चाहती हैं। रानी अभिनेता सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं।