भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि नम्रता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। वह अपने डांस वीडियो और रील्स भी खूब शेयर करती हैं। फैंस भी नम्रता की अदाओं के दीवाने हैं। एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर निगाहें टिकाकर इंतजार करते हैं। एक बार फिर नम्रता ने अपना एक डांस वीडियो साझा किया है।
Namrita malla: ब्लैक बिकिनी पहन कमर मटकाती नजर आईं नम्रता मल्ला, यूजर्स ने पूछा फिटनेस का राज
नम्रता मल्ला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना यह डांस वीडियो साझा किया है। इसमें वह बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नम्रता ग्रे कलर के शॉर्ट्स और ब्लैक ब्रा पहने नजर आ रही हैं। वह बिंदास स्टाइल में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मेकअप ने नम्रता की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं, जिस पर उनकी खुली जुल्फें कहर ढाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में नम्रता किसी गाने पर डांस नहीं कर रहीं, बल्कि म्यूजिक धुन पर डांस कर रही हैं। वह बखूबी संगीत की धुन से लय मिलाकर थिरकती नजर आ रही हैं। बता दें कि नम्रता मल्ला अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। उनकी डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ वायरल होने लगती हैं।
नम्रता के इस डांस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के डांस की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी फिटनेस और फिगर की तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया है, 'आपके डांस मूव्स में गजब की खूबसूरती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डांस के साथ-साथ आपका एनर्जी लेवल कमाल का है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर इस फिटनेस का राज क्या है?'