भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ गायिका भी हैं। उनके चाहने वालों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह सुर्खियों में भी खूब बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने गानों की वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं। अब एक बार फिर से अभिनेत्री का नया गाना रिलीज होने वाला है। जिसकी पहली झलक देखकर लग रहा है कि इस गाने से भी अक्षरा सिंह धमाल मचाने वाली हैं।
2 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : insta
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह जिसमें वह अपने अंदाज से एक बार फिर फैंस को दीवाना बना रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन के जरिए गाने का टाइटल तो नहीं बताया है, लेकिन पोस्टर में 'रॉकेट जवानी' लिखा दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनके नए म्यूजिक ट्रैक का टाइटल हो सकता है।
3 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : instagram/singhakshara
अक्षरा सिंह ने अपना गाने की रिलीज की पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आ रही हूं गर्दा उड़ाने कुछ नया लेकर जो मैंने पहले कभी नहीं आजमाया। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, अरे वाह अक्क्षु दी (अक्षरा सिंह) ये सॉन्ग भी सुपर डुपर हिट होगा। बेस्ट ऑफ लक दीदू। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, आपकी झलक सबसे अलग।
4 of 4
अक्षरा सिंह की मां नीला सिंह का जन्मदिन सेलिब्रेशन
- फोटो : insta
अक्षरा सिंह ने धूम-धाम के साथ अपनी मां के बर्थडे को भी सेलिब्रेट किया और साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए सबको शुक्रिया भी कहा है। अभिनेत्री ने सेलिब्रेशन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने के लिए और मेरी नीला (अक्षरा की मां) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी को बहुत बहुत शुक्रिया। उनकी इस पोस्ट पर गायक मिलिंद गाबा ने भी बर्थडे विश किया है। बता दें कि हाल ही में मिलिंद की शादी में अक्षरा सिंह भी शामिल हुई थीं।