फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Actor Nirahua Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Car Accident Know Everything about him

Nirahua Bhai Accident: सिर्फ निरहुआ के नाम से नहीं जाने जाते विजय लाल यादव, खुद कहलाते हैं बिरहा सम्राट

Thu, 30 Jun 2022 03:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Jun 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Nirahua Dinesh Lal Yadav Brother Vijay Lal Yadav Car Accident Know Everything about him
दिनेश लाल यादव और विजय - फोटो : सोशल मीडिया

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। गुरुवार को लखनऊ के पास बाराबंकी में बिरहा गायक विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में विजय लाल यादव के घायल होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि विजय लाल यादव सिर्फ निरहुआ के नाम से ही नहीं जाने जाते, बल्कि वह खुद भी भोजपुरी के जाने-माने गायक हैं। बिरहा गायन के क्षेत्र में महारत हासिल करने की वजह से उन्हें भोजपुरी में बिरहा सम्राट कहा जाता है। इतना ही नहीं उनके छोटे भाई यानी आपके दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी अपने गायन करियर की शुरुआत बिरहा गायन से ही की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और अब राजनीति में भी अपना करियर बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिनेश लाल यादव की ही तरह उनके भाई विजय भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। जी हां, विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं। वह इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ का समर्थन न करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में जीत भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed