{"_id":"5ff962a58ebc3e32e764ee91","slug":"bharti-singh-funny-video-got-viral-on-social-media-people-trolling-her-for-taking-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारती सिंह ने कैमरे के सामने की मस्ती तो यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, गांजे को लेकर पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारती सिंह ने कैमरे के सामने की मस्ती तो यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, गांजे को लेकर पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह
- फोटो : Social Media
Link Copied
लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। कॉमेडी के अलावा भारती ड्रग्स मामले में भी सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि अब भारती अपनी जिंदगी को सामान्य करने की कोशिश में लगी हैं, लेकिन अभी भी वो ट्रोलिंग का शिकार हो जा रही हैं। हाल ही में भारती का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फोटोग्रॉफर्स संग मस्ती करती नजर आ रहीं हैं, लेकिन कुछ लोगों ने भारती की हरकतें देखकर उन्हें ट्रोल किया है।
2 of 5
भारती सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
भारती सिंह का कॉमेडी मोड हर वक्त ऑन रहता है। वो सेट पर हो या सेट के बाहर उनकी मस्ती हर वक्त चालू रहती है। ऐसे में जब कोई उन्हें रास्ते में भी मिल जाता है तो वो हंसी मजाक करने लगती हैं। हाल ही में भारती की मुलाकात फोटोग्रॉफर्स से हुई तो वो कॉमेडी के मूड में आ गई। उनके इस अंदाज ने कैमरामैन के साथ साथ आप पास के लोगों को भी खूब हंसाया। हालांकि भारती ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं।
भारती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ड्रग्स का सेवन करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-इसने फिर गांजा फूंका है। वहीं एक और ने लिखा- आज भी नशा किया है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर में एनसीबी ने छापा मारा था और उनके पास से गांजा बरामद हुआ था। इतना ही नहीं भारती ने गांजा लेने की बात भी कुबूल की थी। एनसीबी ने भारती के घर के साथ साथ प्रोडक्शन हाउस पर भी छापा मारा था। दोनों जगह से एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ भी कई गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा और भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि अब भारती एनसीबी के घेरे से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन लोग उन्हें अक्सर ट्रोल कर रहे हैं। भारती के लिए पिछला साल इस लिहाज से काफी खराब रहा है, लेकिन अब वो धीरे धीरे खुद को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि भारती के हिरासत में होने के बाद ये अफवाह भी उड़ी थी कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल भारती कमबैक की तैयारी में हैं और बहुत जल्द लोगों के सामने होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।