कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी को एक साल पूरा होने से इस स्पेशल दिन को भारती ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। भारती ने इंस्टा पर शादी का वीडियो शेयर किया है। वीडियों में मेंहदी, हल्दी, शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों को दिखाया गया है।
वहीं भारती ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक इमोशनल मेसेज शेयर किया है। कैप्शन में भारती ने लिखा है, ‘ हमारी जिंदगी के लिए सबसे बेस्ट फैसले को सेलिब्रेट करते हुए, शादी की पहली सालगिरह, उस सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेरे हर सुख – दुख में मेरा साथ दिया और शादी को इस अंजाम तक पहुंचाया। थैंक्यू'
आपको बता दें कि, भारती इन दिनों इंडियाज गॉट टैंलेट शो को होस्ट कर रही हैं। वहीं वह जल्द ही खतरों के खिलाडी़ में पति हर्ष के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2020 में मां बनना चाहेंगी। भारती ने आगे कहा था कि, मैं और हर्ष अभी एक दूसरे को और समय देना चाहते हैं। हालांकि हर्ष को बच्चे बहुत पसंद हैं।
4 of 5
kapil and bharti
- फोटो : twitter
वहीं भारती आगे कहती हैं कि, मैं प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक स्टेज पर परफॉर्म करूंगी। वहीं भारती सिंह इन दिनों कपिल की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह कपिल शर्मा की शादी के सभी फंक्शन अटेंड करेंगी। खुशी की बात है कि शीघ्र ही वह कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके साथ होंगी।
कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा शो सीजन 2 के साथ दोबारा कॉमेडी के मंच पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले शो का प्रोमो भी लांच हो चुका है। इस बार शो में कृष्णा अभिषेक भी नजर आएंगे। इसके साथ ही जानी मानीं कॉमेडियन भारती सिंह भी इस मंच पर दिखेंगी। बता दें कि किकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्थी पहले से ही शो में थे जो सीजन 2 में भी नजर आएंगे।