फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए रहमान के शागिर्द के किन गानों ने मचाया धमाल, बर्थडे ब्वॉय का नाम है- बेनी दयाल

Wed, 13 May 2020 12:49 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 13 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Benny Dayal Birthday Special know about his career and unknown facts
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दारु देसी, बदतमीज दिल, उड़े दिल बेफिकरे जैसे गीतों को गाने वाले गायक बेनी दयाल आज की पीढ़ी के लिए संगीत का एक तड़कता भड़कता चेहरा हैं। अपने सुरों से वह न सिर्फ हिंदी भाषा के लोगों को अपनी ओर खींचते हैं, बल्कि उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मराठी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। असल बात तो यह है कि बेनी दयाल ने अपने करियर की शुरुआत ही तमिल गीतों से की। संगीत की दुनिया के राजा यानी ए आर रहमान के पसंदीदा गायकों में से एक हैं बेनी दयाल। आइए नजर डालते हैं इनकी अब तक की संगीतमय यात्रा पर।



बेनी दयाल ने हिंदी गीतों में अपने करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से की है। उनका इस फिल्म में गाया गीत 'पप्पू कांट डांस साला' बहुत हिट हुआ। ए आर रहमान के संगीत में उन्होंने इस फिल्म में 'नजरें मिलाना नजरें चुराना' भी गाया। इन दोनों ही गीतों ने बेनी दयाल को हिंदी संगीत की दुनिया में आते ही पहचान दिला दी। इसके लिए बेनी को न्यू म्यूजिकल सेंसेशन के स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया।

Benny Dayal Birthday Special know about his career and unknown facts
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेनी की शुरुआत तो हो ही चुकी थी और वह लगातार बेहतरीन गीतों को गाते जा रहे थे। फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' में उन्होंने गीत वैकेंसी को नीरज श्रीधर और सुजेने डीमैलो के साथ अपनी आवाज दी। वहीं सलमान खान की फिल्म 'युवराज' में उन्होंने 'तू ही तो मेरी दोस्त है' को श्रेया घोषाल और ए आर रहमान के साथ मिलकर गाया। लेकिन साल की सफल शुरुआत के बाद भी अभी बेनी के लिए वह गाना आना बाकी था जो अभी तक उनका पसंदीदा बना हुआ है। आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का गीत 'कैसे मुझे तुम मिल गई' बेनी दयाल का पसंदीदा गाना है। चलिए हम भी सुनते हैं।

Benny Dayal Birthday Special know about his career and unknown facts
बेनी दयाल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2009 की शुरुआत होते ही बेनी दयाल को अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' में दो गीत गाने का मौका मिला। जिसमें से एक इस फिल्म का शीर्षक गीत 'दिल्ली 6' रहा और दूसरा है ए आर रहमान और तन्वी शाह के साथ 'रहना तू'। यह वही फिल्म है जिस के गीत 'मसकली' का रीक्रिएट वर्जन 'मसकली 2.0' बनाने पर अभी विवाद छिड़ गया था। हालांकि बेनी ने उस गीत को तो नहीं गाया लेकिन उनके यह दो गीत भी अच्छे खासे चर्चा में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benny Dayal Birthday Special know about his career and unknown facts
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गाने कुछ कम ही मिल रहे थे क्योंकि बेनी सिर्फ एक भाषा में सीमित नहीं थे। अगले ही साल वर्ष 2010 में उन्होंने 'बदमाश कंपनी' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज दी। 'बैंड बाजा बारात' में उन्होंने 'तरकीबें' और 'दम दम' गीतों को सलीम मर्चेंट और हिमानी कपूर के साथ मिलकर गाया। वहीं बदमाश कंपनी के शीर्षक गीत को बेनी ने अकेले ही गाया है। आइए सुनते हैं रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया यह गीत 'दम दम'।

विज्ञापन
Benny Dayal Birthday Special know about his career and unknown facts
बेनी दयाल, ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्ष 2011 में भी बेनी ने प्यार का पंचनामा, ऑलवेज कभी कभी, मेरे ब्रदर की दुल्हन और लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसी चार फिल्मों के लिए एक एक गीत गाया। इन चारों फिल्मों में से जो सबसे ज्यादा हिट हुआ वह गीत था 'आदत से मजबूर'। सलीम सुलेमान के संगीत में अमिताभ भट्टाचार्य का लिखा हुआ यह गीत बेनी दयाल के सबसे हिट गीतों में से एक है। तो फिर आइए सुनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed