दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बीच मुंबई से ग्लासगो फिल्मसिटी अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे अक्षय कुमार को भी अब इसके साइड इफेक्ट्स पता चल रहे हैं। फिल्म निर्माता का बजट हिल चुका है। और, नौबत अब ये है कि सुपरस्टार बनने के बाद अक्षय को अब पहली बार डबल शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है।
2 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म निर्माताओं में सबसे शानदार तरीके से फिल्में बनाने के लिए चर्चित रहे निर्माता वाशु भगनानी इन दिनों अक्षय कुमार, लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ लंदन के करीब ग्लासगो फिल्मसिटी में अपनी अगली फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग कर रहे हैं। उधर, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और इधर वाशु ने अपनी एक और महत्वाकांक्षी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सीधे ओटीटी रिलीज के लिए बेच दी। लेकिन, इसके बावजूद हालात अब बेकाबू होते दिख रहे हैं।
3 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, अक्षय कुमार और वाशु भगनानी ने महामारी के बीच ही विदेश में जाकर पूरी फिल्म शूट करने की योजना तो बना ली, लेकिन वहां पहुंचकर 14 दिन के अनिवार्य होम क्वारंटीन ने फिल्म का बजट बिगाड़ दिया है। ये पूरी यूनिट गई भी मुंबई से एक चार्टर्ड प्लेन में थी। बताते हैं कि अब अक्षय कुमार को ये एहसास हुआ है कि इतनी बड़ी यूनिट और इतना लंबा क्वारंटीन कैसे फिल्म के बजट पर भारी पड़ गया है। अक्षय अपनी फिल्मों के अब सह निर्माता भी होते हैं लिहाजा उन्होंने इसका भी तोड़ निकाला है।
4 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वैसे तो इस पूरे फैसले को अक्षय कुमार की दरियादिली के तौर पर ही बताया जा रहा है। और, ये भी कहा जा रहा है कि अक्षय ने अपने करियर के बीचे 18 सालों में पहली बार ऐसा कोई फैसला लिया है जिसमें उन्हें आठ घंटे से भी ज्यादा काम करना पड़ सकता है। अक्षय ने मुंबई में ये नियम बना रखा है कि वह आठ घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं करते हैं। रात को जल्दी सो जाते हैं और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर बाहर के तमाम जरूरी काम निपटा देते हैं।
5 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बेलबॉटम’ की लोकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक अब इसकी शूटिंग ब्रिटेन में डबल शिफ्ट में शुरू हो चुकी है। साथ में तमाम स्थानीय तकनीशियनों को भी काम पर लगाया गया है और वहां मौजूद कलाकारों से लगातार अधिक से अधिक काम लिया जा रहा है ताकि फिल्म की शूटिंग समय रहते और प्रस्तावित बजट में ही पूरी हो जाए।