बेगम अख्तर ने संगीत प्रेमियों को गजलों की कीमती विरासत सौंपी है। माना जाता है कि उनकी आवाज में जो दर्द झलकता था उसे संगीत प्रेमी खुद दिल से महसूस कर सकते थे। जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से
बेगम अख्तर को थी एक ऐसी अजीब लत, 6 बार में देख पाईं थीं फिल्म पाकीजा
बेगम अख्तर को सिगरेट की लत थी और वह शराब की भी शौकीन थीं। उनकी शिष्या शांति हीरानंद के मुताबिक उन्हें सिगरेट की इतनी लत थी कि रमजान के दौरान इफ्तार करते वक्त जल्दी-जल्दी नमाज पढ़तीं और एक कप चाय पीने के बाद तुरंत सिगरेट सुलगा लेतीं। जब दो सिगरेट फूंक लेती उसके बाद जाकर फिर आराम से बैठकर नमाज पढ़तीं।
पढ़ें- B'Day Spl: 13 साल की उम्र में एक राजा ने किया था बेगम अख्तर का रेप, हादसे के बाद बन गई थीं मां
चेन स्मोकर बेगम अख्तर ने सिगरेट की लत के चलते पाकीजा फिल्म छह बार देखी। वह हॉल में पाकीजा फिल्म देखने गई इस दौरान उन्हें तलब लगी। हॉल में सिगरेट पीने की अनुमति नहीं थी इसलिए उन्हें बाहर जाकर सिगरेट पानी पड़ती।
पढ़ें- KBC 9: 10वीं पास महिला से बिग बी ने पूछा 1 करोड़ का सवाल, वो कुछ ऐसा बोली गर्व होगा उसपर
बेगम अख्तर को उनकी गायकी के लिए ढेरों पुरस्कार मिले। उनकी याद में यूपी सरकार भी हर साल बेगम अख्तर पुरस्कार देती है जो कि ऐसे गायकों को दिया जाता है, जिसने ठुमरी व गजल गायकी में विशेष योगदान दिया हो।