एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' के कारण आए दिन चर्चा में रहते हैं। ईशान और जाह्नवी की यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इसलिए यह दोनों फिल्म के प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। इस बीच ईशान और जाह्नवी को मुंबई के बारिश वाले खुशनुमा मौसम का मजा लेते हुए देखा गया है।
जी हां हाल ही में बॉलीवुड की इस डेब्यू जोड़ी को मुंबई के सन एन सेंड होटल की छत पर मस्ती करते हुए देखा गया। इस दौरान यह कपल मानसून का पूरा मजा लेता नजर आया। जाह्नवी कपूर जहां पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं ईशान खट्टर भी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में काफी स्मार्ट लग रहे थे।
मानसून का मजा लेते हुए ईशान और जाह्नवी ने मीडिया के कैमरे के सामने काफी मस्ती भरे पोज भी दिए। बात करें फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन की तो हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए ईशान और जाह्नवी फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ स्टारप्लस के ‘दिल है हिंदुस्तानी 2' म्यूजिक रियलिटी शो में पहुंचे। यहां इन तीनों ने काफी मस्ती की।
आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क' फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।