साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से ही इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। टीजर में ऐसी कई बातें हैं, जिसको लेकर फिल्म सोशल मीडिया पर बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। 100 सेकंड के इस टीजर में लोगों को रावण के रूप में सैफ अली खान का हेयरस्टाइल और पुष्पक विमान, तो सीता बनी कृति सेनन का मॉडर्न लुक पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं, जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई फिल्में लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर विवाद का कारण बन चुकी हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको साउथ की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सीन ने भी लोगों की भावनाओं को आहत किया था।
South Movies: साउथ सिनेमा की इन फिल्मों ने पहुंचाई लोगों की भावनाओं को ठेस, सीन देख खूब मचा था बवाल
एक का दम
इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु चियान विक्रम के साथ नजर आई थीं। फिल्म में सामंथा ने डबल रोल किया था, जिसमें नेगेटिव कैरेक्टर में अभिनेत्री पूजा की थाली से अपनी सिगरेट जलाती नजर आती हैं। इस सीन का लोगों ने खूब विरोध किया था।
Amitabh Bachchan: आसान नहीं थी बिग बी की सात हिंदुस्तानी तक की राह, पिता से बात करने के बाद मिली थी पहली फिल्म
गोपाला गोपाला
गोपाला गोपाला में साउथ के जाने माने अभिनेता वेंकटेश मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता ने एक नास्तिक का किरदार निभाया था और एक सीन में वह झूठ बोलकर भगवान की प्रतिमा बेचते नजर आए थे। फिल्म के इस सीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी।
KBC 14 Promo Video: केबीसी के मंच पर जया से लिपटकर रोने लगे अमिताभ, अभिषेक ने संभाली हॉट सीट की कमान
पम्मल के सम्बंदम
पम्मल के सम्बंदम में कमल हासन अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन इसके एक सीन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। एक सीन में अभिनेता भगवान शिव की वेशभूषा में नजर आते हैं और च्विंगम चबाते नजर आते हैं।
Sushmita Sen: सुंदरता के साथ एक्टिंग में भी पारंगत हैं सुष्मिता, इन पांच किरदारों से किया फैंस के दिलों पर राज
जीने नहीं दूंगा
2012 में आई इस फिल्म में रवि तेजा को भगवान से भी ज्यादा शक्तिशाली दिखाया गया है। जिसके कारण काफी विवाद भी हुआ था।
Bollywood Gossips: जब मिथुन चक्रवर्ती ने शक्ति कपूर को पटक-पटककर पीटा, एक्टर ने रोते-रोते किया था यह फैसला