सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा बिल्कुल हटके अंदाज में हैं। जहां सलमान एक सरदार पुलिस अधिकारी के किरदार में है तो वहीं आयुष शर्मा गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आयुष ने फिल्म में अभिनेत्री महिमा मकवाना संग रोमांस किया है। महिमा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने पहली बार कैमरा फेस किया है।
पहले भी कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं महिमा
आपको शायद याद ना हो लेकिन कई साल पहले आप महिमा मकवाना को पर्दे पर अभिनय करते देख चुके हैं। अगर याद ना आ रहो तो आपको बता दें कि महिमा टीवी के मशहूर सीरियल बालिका वधु में नजर आ चुकी हैं जिसमें अविका गौर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
2 of 5
महिमा मकवाना, आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में महिमा ने गौरी सिंह के बचपन का किरदार निभाया था जिसे बाद में अंजुम फारुकी और देबोलीना चटर्जी ने निभाया था। इसके अलावा वह टीवी के कई मशहूर शो में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने शो 'मोहे रंग दे' से टीवी पर अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद 'मिले जब हम तुम', 'आहट', 'दिल की बातें दिल ही जानें', 'प्यार तूने क्या किया', 'रिश्तों का चक्रव्यू' जैसे कई सीरियल में वह मुख्य और सहायक भूमिका में नजर आईं।
3 of 5
सपने सुहाने लड़कपन में महिमा मकवाना
- फोटो : Instagram
हालांकि टीवी पर उन्होंने बतौर लीड शो 'सपने सुहाने लड़कपन' में नजर आई थीं। इसमें महिमा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। गौरतलब है कि शो शुभारम्भ का प्रमोशन करने के लिए महिमा बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं। इसके बाद सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म में हीरोइन का रोल दे दिया।
4 of 5
महिमा मकवाना
- फोटो : Instagram
महिमा ने बॉलीवुड में पहली बार डेब्यू किया है लेकिन इससे पहले वह तेलुगु फिल्मों में कदम रख चुकी है। साल 2017 में उन्होंने 'वेंकटपुरम' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद मोसागल्लू ने भी महिमा ने एक किरदार निभाया था। वह रंगबाज के दूसरे सीजन और फ्लेश वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
अंतिम – द फाइनल ट्रुथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महिमा, आयुष और सलमान खान की फिल्म को पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को पसंद भी किया जा रहा है लेकिन फिल्म हिट है या फ्लॉप यह आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा।फिलहाल महिमा का शानदार डेब्यू हो चुका है और लोगों को उनकी अदायगी पसंद भी आ रही है।