एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म के सभी किरदारों ने अपने पॉवरपैक परफॉर्मेंस से इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया। बाहुबली और देवसेना के किरदार के अलावा दर्शक शिवगामी के रोल की भी बहुत तारीफ कर रहे हैं। शिवगामी का किरदार निभाने वाली राम्या कृष्णन ने हाल ही में फिल्म को लेकर बहुत सारे खुलासे किए हैं।
1200 करोड़ कमाते ही 'शिवगामी' ने 'बाहुबली' को लेकर किया बड़ा खुलासा
राम्या ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'बाहुबली' ने मुझे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। राम्या ने कहा कि बाहुबली में अपने किरदार की तारीफ सुनकर काफी खुश हूं। पूरी टीम ने पांच साल तक बहुत मेहनत की है। मुझे राजामौली सर पर पूरा भरोसा था। उन्होंने जैसा कहा मैंने बिलकुल वैसा किया। यकीनन फिल्म को देखते दर्शकों के रोंगटे खड़े हुए होंगे।'
1200 करोड़ कमाते ही 'शिवगामी' ने 'बाहुबली' को लेकर किया बड़ा खुलासा
फिल्म के बारे में राम्या ने कहा, 'मूवी में एक सीन ऐसा भी था जिसे देखकर मैं खूब रोई थी। जब कटप्पा की बाहुबली की मौत की खबर लेकर आते हैं और मेरे हाथों पर उसका खून लगाते हैं तो ये सीन देखकर मैं रो पड़ी थी।'
1200 करोड़ कमाते ही 'शिवगामी' ने 'बाहुबली' को लेकर किया बड़ा खुलासा
राम्या ने 'बाहुबली 2' पहली बार बड़े स्क्रीन पर हैदराबाद में देखी थी। जब इस सीन को उन्होंने बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ देखा तो वो बहुत इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। राम्या ने कहा, 'राजामौली सर ने बिना डायलॉग वाले सीन में म्यूजिक से जान डाल दी थी। मुझे उस सीन में अपनी परफॉर्मेंस सबसे अच्छी लगी।'
1200 करोड़ कमाते ही 'शिवगामी' ने 'बाहुबली' को लेकर किया बड़ा खुलासा
बता दें कि राम्या से पहले शिवगामी का रोल श्रीदेवी को ऑफर हुआ था लेकिन फीस ज्यादा मांगने के चलतम राजामौली ने उन्हें नहीं लिया था। इस पर राम्या ने कहा, 'मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मेरे से पहले ये रोल किसे मिलने वाला था। ये सब बातें मुझे अभी पता चली हैं।'