फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास से शादी की खबरों पर पहली बार खुलकर बोलीं देवसेना, टूट सकता है फैंस का दिल

Sun, 11 Feb 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Bahubali actress Anushka Shetty speaks about rumours marriage with Prabhas
Anushka and Prabhas
'बाहुबली' फिल्म में अनुष्का और प्रभास की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म के बाद से ही मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच बाहुबली की देवसेना ने शादी के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है।

 
Bahubali actress Anushka Shetty speaks about rumours marriage with Prabhas
anuhska and prabhas
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा - 'मैं और प्रभास शादी नहीं कर रहे है। देवसेना और बाहुबली की केमिस्ट्री की असल जिंदगी में उम्मीद न करें। जो भी केमिस्ट्री थी वह सिर्फ फिल्म का हिस्सा था।'
 
Bahubali actress Anushka Shetty speaks about rumours marriage with Prabhas
Anushka and Prabhas
आपको बता दें, इन दोनों के लिंकअप की खबरें काफी समय पहले से आ रही थीं। कहा जा रहा था कि यह दोनों फिल्म की शूटिंग के समय से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि नवभारत टाइम्स ने अक्टूबर में जब प्रभास से इस मामले में पूछा तो उन्होंने साफतौर पर इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था - 'इस तरह के लिंकअप की खबरें बहुत आम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali actress Anushka Shetty speaks about rumours marriage with Prabhas
Anushka and Prabhas
दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने प्रभास के रिश्तेदार और तेलूग एक्टर कृष्णम राजू ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे इन खबरों को और भी जोर मिला। उन्होंने कहा था - 'प्रभास साल 2018 में शादी कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
Bahubali actress Anushka Shetty speaks about rumours marriage with Prabhas
Anushka and Prabhas
प्रभास और अनुष्का के लिंकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है इसे कहना तो मुश्किल होगा लेकिन इतना तय है कि अगर यह दोनों शादी करते हैं तो उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। फिलहाल प्रभास फिल्म 'साहो' की शूटिंग में काफी बिजी हैं जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में है। वहीं अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'भागमती' हाल ही में रिलीज हुई हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed