आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की बधाई हो ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने रिकॉर्ड बना दिए। 7 नवंबर से पहले सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बधाई हो का जलवा कायम रहेगा।
2 of 5
badhai ho
- फोटो : instagram
दशहरे के मौके पर आई बधाई हो को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। केवल 7 दिनों में ही फिल्म ने रेड, पैडमैन और सत्यमेव जयते का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं अगर दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब के कलेक्शन पर गौर करें तो बधाई हो 5वें नंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। बधाई हो से पहले इस लिस्ट में संजू, पद्मावत, रेस 3 और बागी 2 है।
3 of 5
ayushmann khurrana, sanya malhotra
- फोटो : file photo
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक महज 7 दिन में बधाई हो ने 60.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों को देखें तो छोटे बजट की फिल्मों में स्त्री, सत्यमेव जयते, राजी और वीरे दी वेडिंग ने अपने बजट से कहीं ज्यादा कलेक्शन जुटाए।
4 of 5
sanju
- फोटो : file photo
पहले हफ्ते के फिल्मों के कलेक्शन को देखें तो संजू ने 7 दिन में 200 करोड़, पद्मावत ने 142 करोड़, रेस 3 ने 139 करोड़, बागी 2 ने 110 करोड़, गोल्ड ने 74 करोड़, सुई धागा ने 61 करोड़, बधाई हो ने 60.75 करोड़, रेड ने 59.86 करोड़, पैडमैन ने 59.74 करोड़ और सत्यमेव जयते ने 59.35 करोड़ जुटाए थे।
5 of 5
baazaar
- फोटो : Instagram
बधाई हो के साथ रिलीज हुई नमस्ते इंग्लैंड का इस हफ्ते सिनेमाघरों में टिके रहना मुश्किल है। सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह की बाजार इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी शेयर बाजार पर आधारित है। अगर बाजार को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला तो बधाई हो की कमाई पर भी असर पड़ सकता है।